लंबे अरसे से लंबित नगर निगम और तीसरे मताधिकार को लेकर मुख्यमंत्री की बैठक :रांची
लंबे अरसे से लंबित नगर निगम और तीसरे मताधिकार को लेकर मुख्यमंत्री की बैठक :रांची
Share:

रांची: गुरुवार को रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में लंबित नगर निगम और तीसरे मताधिकार को लेकर बैठक की गई. बैठक में जमशेदपुर अक्षेस, मानगो, टाटा कमांड एरिया और जुगसलाई के प्रस्तावित स्वरूप पर चर्चा की गई. 

इसके तहत मानगो नगर निगम और जमशेदपुर नगर निगम के साथ जुगसलाई में नगर पर्षद अस्तित्व में आएगी. 1700 एकड़ में फैले टाटा स्टील के प्लांट, क्वार्टर एरिया तथा सबलीज एरिया में स्थित फैक्टरी एवं क्वार्टर को इंडस्ट्रियल टाउनशिप के तहत लिया जाएगा.

व्यवस्था से जहां मानगो और जमशेदपुर अक्षेस की नागरिक सुविधाएं में बढ़ोतरी होगी वहीं पहली बार लोगों को तीसरा मताधिकार मिल सकेगा इंडस्ट्रियल टाउनशिप में तीसरे वोट के अधिकार को लेकर सरकार किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -