देशभर में मची लोहड़ी की धूम, बच्चों को ले जाऐंगे मत्था टेकने
देशभर में मची लोहड़ी की धूम, बच्चों को ले जाऐंगे मत्था टेकने
Share:

नई दिल्ली : देशभर में सिख समुदाय के लोग लोहड़ी का पर्व उत्साह से मना रहे हैं। उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में लोगों के बीच लोहड़ी का उल्लास देखने को मिला। देश के अन्य क्षेत्रों में भी लोहड़ी की धूम मची हुई है। सिख समुदाय में इसे लेकर विशेष उत्साह है। मध्यभारत में भी लोहड़ी की धूम है। सुबह से ही गुरूद्वारों में श्रद्धालु मत्था टेकने जा रहे हैं। श्रद्धालुओं द्वारा अपने नवजात बच्चों को भी गुरूद्वारे में मत्था टेकने ले जाया जा रहा है।

गुरूद्वारों में सुबह से ही कीर्तन के आयोजन चल रहे हैं। कुछ गुरूद्वारों में श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन भी किया गया है। सुबह से ही गुरूद्वारों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा है। लोहड़ी की सर्द शाम को श्रद्धालु पवित्र अग्नि के बीच उत्सव मनाऐंगे। श्रद्धालु सुख - समृद्धि की कामना करेंगे और चिवड़ा डालेंगे। चिवड़ा वर्ष के नए धान से तैयार किया जाता है।

चिवड़ा अग्नि में डालकर श्रद्धालु अपने पितरों तक पहुंचाते हैं। इस दौरान बच्चे और नवविवाहिताओं में विशेष उत्साह रहेगा। दरअसल लोहड़ी के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा नई फसल के कटने के बाद फसल को अग्नि को समर्पित कर खुशियां मनाई जाती हैं। इस तरह से गुरूनानक साहब का आशीर्वाद लिया जाता है।

लोहड़ी के इस पर्व को लेकर एक कथा भी प्रचलित है। कथा में यह बताया गया है कि यह प्रेम और भाईचारे का पर्व है। दरअसल दुल्ला भट्टी वाला एक नवयुवक था वह हिंदू लड़कियों को बेचने का विरोध करता था। इन लड़कियों को वह ले जाता और उनका विवाह हिंदू लड़के से करवा देता था। जिसके कारण हिंदू परिवार में उसे बहुत पसंद किया जाता था।

इसका कारण है कि इस गीत में दुल्ला भट्टी वाले को लेकर आभार जताया गया है। सिख समुदाय के लोग अपने परिचितों के घर में जाकर लोहड़ी मांगते हैं। श्रद्धालु इस अवसर पर पंजाब के लोकप्रिय नृत्य गिद्धा और भांगड़े का प्रदर्शन भी करते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -