लोधी ने संयुक्त राष्ट्र में एनएसजी में पाकिस्तान को शामिल किए जाने की मांग की है
लोधी ने संयुक्त राष्ट्र में एनएसजी में पाकिस्तान को शामिल किए जाने की मांग की है
Share:

इस्लामाबादः संयुक्त राष्ट्र में परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में पाकिस्तान को शामिल करने की जोरदार हिमायत करते हुए इसके एक शीर्ष राजनायिक ने कहा कि उनके देश ने परमाणु सुरक्षा स्थापित करने के लिए अनुकरणीय उठाए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की स्थानीय प्रतिनिधी मलीहा लोधी ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि उनके देश ने एक व्यापक निर्यात नियंत्रण व्यवस्था को लागू किया है और परमाणु सुरक्षा सम्मेलन प्रक्रिया में भाग लिया है। 

इसके साथ ही उन्होने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने परमाणु सामग्री के भौतिक संरक्षण पर 2005 के संशोधन को भी मंजूरी दी है। इसने परमाणु परीक्षण नहीं करने की एकतरफा रोक भी लगायी है और इसे भारत के साथ एक द्विपक्षीय व्यवस्था में तब्दील करने की भी इच्छा जताई है।

संयुक्त राष्ट्र में लोधी ने पाकिस्तान को 48 सदस्यीय एनएसजी का सदस्य बनने की मांग की है। यह संगठन परमाणु प्रौद्यीगिकी के वैश्विक व्यापार को नियमित करता है। उन्होंने कहा कि पाक परमाणु हथियारों के अप्रसार की जिम्मेदारी को पूरे समर्पण के साथ निभा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -