भोजपुरी फिल्मों का वो गाना जिसे आशा भोसले ने दी थी अपनी आवाज, देंखे वीडियो
भोजपुरी फिल्मों का वो गाना जिसे आशा भोसले ने दी थी अपनी आवाज, देंखे वीडियो
Share:

हिंदी समेत कई और भाषाओं में अपनी आवाज से दर्शकों के दिलों पर राज करनेवाली मशहूर गायिका आशा भोसले ने भोजपुरी सांग्स को भी अपनी आवाज से जीवंत कर दिया है। आशा ताई के गाए कई भोजपुरी सांग ऐसे हैं जो आज भी चार्ट बस्टर गाने हैं तथा इन्हें कभी भी सुना जाए इसकी ताजगी बरकरार रहती है। 

वही ये सांग आशा भोसले की आवाज में भोजपुरी मूवी बलम परदेसिया में था जिसे तब से अब तक ऑडियंस बहुत पसंद करते आए हैं। आज भी यह सांग भोजपुरी ऑडियंस की पहली पसंद बना हुआ है। गाना 'हँसी के जे देखा तू एक बेरिया' को ऑडियंस अभी तक अपने जेहन से बिसरा नहीं पाए हैं। बता दे कि आशा भोसले की आवाज में भोजपुरी मूवी बलम परदेसिया के सांग 'हँसी के जे देखा तू एक बेरिया' को लिखा अनजान ने तथा इसे चित्रगुप्त ने कंपोज किया था। इस मूवी ने उस वक़्त रिलीज के साथ ही कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे। 

इसके साथ ही फिल्म सुपरहिट रही थी तथा इसमें आशा जी की आवाज में यह सांग 'हँसी के जे देखा तू एक बेरिया' तब से अब तक प्रशंसकों की जुबान पर है। आप आज भी इस सांग को किसी भी समारोह में बजते सुन सकते हैं। इस सांग को अपबीट वर्जन को 'सारेगामा हम भोजपुरी' के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इसके साथ-साथ आपको बता दें कि बलम परदेसिया भारत की प्रथम रंगीन भोजपुरी फिल्म थी जिसमें यह सांग था। 

हेमंत सोरेन के बयान पर बोले सीएम नीतीश- पता नहीं लोग क्यों बोलते हैं...

भोपाल में कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखे हुए फिर से खोले गए स्कूल

अपने शादी के कारण ट्रोल हो चुके है देवराज, लेकिन अभी तक वजह नहीं आई सामने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -