जैसा अन्न, वैसा मन
जैसा अन्न, वैसा मन
Share:

एक परिवार में 4 सदस्य पति-पत्नी और दो बच्चे सभी एक साथ बाजार गए। बाजार खत्म करने के बाद वापसी के समय जिस रास्ते से आ रहे उसी रास्ते से कुछ लोग एक मृत शरीर (लाश) लेकर शमशान जा रहे थे। क्योंकि ये बच्चे थोड़े चंचल थे। अक्सर रास्ते में आने जाने वाले साधनो में हाथ लगा देते थे। उस दिन भी ऐसा ही कुछ हुआ अचानक से उनका हाथ मृत शरीर ले जा रहे लोगों को लग गया। माँ ने देख लिया और तुरंत थप्पड़ लगाते हुए बोली वो लोग अशुध्द है मृत शरीर लेकर शमशान जा रहे अब तुम्हें नहाना पड़ेगा। थोड़ा ठंडी भी थी पर उसे नहलाया गया।

कुछ समय बिता, एक बार फिर वही लड़का अपने पिता के साथ बाजार गया। पिता ने उस बच्चे के सामने एक दुकान से कुछ मांस खरीदा। लड़का यह सब चुपचाप देख रहा था। जब वह दोनों मांस लेकर घर पहुंचे, घर में वहीँ मांस पककर तैयार हुआ और जैसे डाईनिंग टेबल पर सबके खाने के लिए परोसा गया, तो माँ ने मीठी आवाज में बोली बेटा खाओ। हम नही खाएँगे बेटे ने तुरंत जवाब दिया ! माँ ने पूछा क्यों ? तो उस लड़के का जवाब सुनते ही माता-पिता अपना सर झुका लिए। लड़के का जवाब : माँ मैने जब उस दिन केवल अन्जाने में मेरा हाथ जब उस मृत शरीर ले जा रहे लोगो से लग गया तो आपने मुझे मारा और अशुध्द बोलकर ठंड में भी नहलाया, और आज पैसे देकर जब किसी मजबूर जानवर को कटवा कर उसका माँस लाए तो आपने ही उसे घर में पका कर बनाया, ओर तो ओर उसे आप खुद भी खा रही हो ओर हमे भी खिला रही हो।

जब दोनो ही मृत शरीर है ! तो फिर ऐसा क्यूँ ? क्या हमारा पेट शमशान है? माँ को भी उसी समय अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने वह सब खाना कूड़ेदान मे फेंक दिया। भावार्थ : माँस केवल शैतान लोग खाते थे। यह सभी जानते हुए भी खाते है बहुत से लोग तो फैशन बोल के खाते है। क्या कभी किसी वेद पुराणों में कही किसी दैवी देवता को खाते हुए देखा या सुना है। अगर ये इतनी ही अच्छी चीज होती तो नवरात्रि मे इसे क्यों नही खाते है।

कहा भी जाता है जैसा अन्न, वैसा मन। कभी ये नही सोचे की केवल बड़े लोग ही सीखने योग्य बाते कह सकते है। हम अगर सीखना चाहे तो किसी से भी सीख सकते है। इसी आशा से हम यह उम्मीद करते है की आपको ये बात जरूर समझ में आयेगी ओर आप अगर ऐसा कुछ गलत करते होंगे तो अपने जीवन में सही को अमल में जरूर से लायेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -