पथरी से लेकर बवासीर तक के लिए रामबाण इलाज है पत्थरचट्टा, इस तरह करें इस्तेमाल
पथरी से लेकर बवासीर तक के लिए रामबाण इलाज है पत्थरचट्टा, इस तरह करें इस्तेमाल
Share:

आज के समय में कई लोग पथरी, डायबिटीज, थायराइड जैसी समस्या के शिकार हो रहे हैं और अब तो इसे आम समस्या कहा जा सकता है। जी दरअसल कई लोग इन गंभीर बीमारियों से जुझ रहे हैं हालाँकि वह केवल दवाईयों से ही नहीं बल्कि आयुर्वेदिक इलाज के जरिए भी इनसे राहत पा सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे आयुर्वेदिक पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कई सारे औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। जी हाँ और इसके आयुर्वेदिक गुणों के कारण इसे कई नामों से जाना जाता है। जी हम बात कर रहे हैं पत्थरचट्टा के बारे में जो एक आयुर्वेदिक पौधा है। इसे एयरप्लांट, कैथेड्रेल बेल्स, लाइफ प्लांट और मैजिक लीफ कहते हैं। 

* पत्थरचट्टा को आयुर्वेद में कई और नामों से भी जाना जाता है और इसका प्रयोग कई तरह की दवाईयां बनाने के लिए भी किया जाता है। कहा जाता है आयुर्वेद में इसे भष्मपथरी, पाषाणभेद और पणपुट्टी के नाम से भी जाना जाता है। इसी के साथ मेडिकल साइंस में इसे ब्रायोफिलम पिनाटम(bryophyllum pinnatum) कहते हैं। आपको बता दें कि पत्थरचट्टा के पौधे की पत्तियों का स्वाद खट्टा और नमकीन सा होता है।

* वहीं अगर आप पथरी जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो रोज सुबह उठकर खाली पेट इसके पत्तों का सेवन करें। ऐसा करने से पथरी से राहत मिलेगी। इसके अलावा आप पत्थरचिट्टा के पत्तों का रस निकालकर सौंठ का चूर्ण मिलाकर पिएं। इससे आपको पेट दर्द से भी राहत मिलेगी। पत्थरचिट्टा का रस पेट में से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में भी मदद करता है।


* पेशाब संबंधित समस्याओं के लिए भी पत्थरचट्टा बेहतरीन है। आप पत्थरचट्टा का काढ़ा बनाकर पिएं क्योंकि इससे पेशाब में जलन, रुक-रुक कर पेशाब आना जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। पत्थरचट्टा बवासीर की समस्या के लिए भी लाभदायक है। 

* महिलाओं को वेजाइनल इंफेक्शन जैसी खतरनाक समस्या का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस समस्या में महिलाओं को प्राइवेट एरिया में खुजली, जलन, वेजाइनल डिस्चार्ज होता है। इसके लिए आप पत्थरचट्टा के पत्तों को उबालकर काढ़ा पीएं। यदि आपको इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता तो आप काढ़े में थोड़ा सा शहद मिलाकर भी पी सकती हैं।

* खूनी दस्त की समस्या है तो पत्थरचट्टा के पत्तों का रस निकालें फिर इसमें चुटकी भर पीसा हुआ जीरा पाउडर और आधा चम्मच देसी घी मिलाएं। मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। अब इसका सेवन दिन में दो बार करें।

वजन कर रहे हैं कम तो आज से बनाकर खाए पनीर सलाद

फेंकना नहीं है बासी चावल, स्किन से लेकर मुंह के छालों तक के लिए मददगार

बालों से लेकर वजन घटाने तक के लिए फायदेमंद है काला नमक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -