वाम मोर्चे ने किया भाजपा - तृणमूल का विरोध
वाम मोर्चे ने किया भाजपा - तृणमूल का विरोध
Share:

कोलकाता : माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आड़े हाथों लिया गया। पार्टी के लोगों ने अपील की कि वे इन दोनों सरकारों को सत्ता से उखाड़ फेंके। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा यह भी कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रही है। एक तरह से वह इसे जहर की तरह उगल रही है और इस पार्टी के माध्यम से ही यह फैल रहा है। माकपा नेताओं द्वारा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के नेताओं ने वामपंथियों को मजबूत किए जाने की अपील की। 

मिली जानकारी के अनुसार वामपंथी पार्टियों द्वारा वैकल्पिक नीतियां प्रस्तुत की जा रही हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने तृणमूल सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों की समीक्षा करते हुए उनकी बुराई की। माकपा नेताओं का कहना था कि देश और पश्चिम बंगाल के लिए तृणमूल सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों की आलोचना की गई।

देश और पश्चिम बंगाल के हित हेतु तृणमूल कांग्रेस और भाजपा को सत्ता से अलग करने का आह्वान भी किया गया।माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी और पोलित ब्यूरो के सदस्यों की उपस्थिति में रैली की अध्यक्षता की गई। भट्टाचार्य द्वारा पश्चिम बंगाल में वर्ष 2016 में आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव में वाममोर्चे का समर्थन करने की अपील भी की गई। रैली में अपार जनसैलाब को समर्थन मिला। बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कहा कि देश की हालत अच्छी नहीं है।

भाजपा लोगों का रोजगार छिन रही है। देश बर्बाद हो सकता है। उन्होंने नारा दिया भाजपा हटाओ देश बचाओ। सीताराम येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान दौरे का अप्रत्यक्ष तौर पर विरोध किया। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत - पाक वार्ता का विरोध करती रही है। उसका कहना रहा है कि जब तक आतंकवाद नहीं रूकता तब तक पाकिस्तान के साथ चर्चा नहीं होना चाहिए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -