आम्रपाली को छोड़ इस अदाकारा पर आया निरहुआ का दिल, वीडियो देख फैंस हो रहे दीवाने
आम्रपाली को छोड़ इस अदाकारा पर आया निरहुआ का दिल, वीडियो देख फैंस हो रहे दीवाने
Share:

भोजपुरी गानों को न केवल बिहार और उत्तर प्रदेश में बल्कि देशभर में खूब सुना जाता है। विशेष रूप से शादियों और पार्टियों में डांस करने के लिए ये गाने परफेक्ट हैं। नए भोजपुरी गाने आते ही यूट्यूब पर वायरल हो जाते हैं तथा उन पर ताबड़तोड़ व्यूज आने लगते हैं। ये गाने भोजपुरी भाषा के फैंस को तो पसंद आते ही हैं साथ ही अलग-अलग भाषाओं के लोग भी इनके सुरों के जादू में खो जाते हैं। भोजपुरी के दो बड़े स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ तथा अक्षरा सिंह हैं। वैसे तो निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी इंडस्ट्री में लोकप्रिय है मगर इस बार वह अक्षरा के साथ नाचते नजर आए। 

'तनी देखल करी' में अक्षरा और निरहुआ की जोड़ी ने तो तहलका ही मचा दिया। गाना फिल्म 'जान लेबू का' से है जिसमें उन्होंने लीड रोल किया था। दोनों रोमांटिक अंदाज में डांस करते हैं। निरहुआ नाराज हुए रहते है फिर अक्षरा अपने पिया जी को मनाने का प्रयास करती हैं। थोड़ी ही देर में दोनों का रोमांटिक डास शुरू हो जाता है। वीडियो आउटडोर लोकेशन में शूट किया गया है। अक्षरा पहले सलवार सूट और फिर साड़ी में डांस करती हैं। उनका यह रोमांटिक गाना दर्शकों को बेहद पसंद आया।

वही यूट्यूब पर यह गाना 17 दिसंबर 2022 को एसआरके म्यूजिक चैनल पर रिलीज हुआ हैं। वैसे तो निरहुआ और अक्षरा दोनों ही काफी अच्छा गाते हैं मगर इस गाने को ओम झा और प्रियंका सिंह ने आवाज दी है। गाने का संगीत ओम झा ने दिया तथा लिरिक्स अरविंद तिवारी ने लिखे हैं। फिल्म को दिनकर कपूर ने निर्देशित किया तथा प्रोड्यूसर श्रेय श्रीवास्तव है। गाने के कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने लिखा कि इसमें ना कोई अश्लीलता है तथा ना कोई बकवास है फिर भी दिल को छू जाता है। भोजपुरी गानों को ऐसा ही होना चाहिए। 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने नहीं किया सलमान खान को इग्नोर, सामने आया नया VIDEO

कॉफी विद करण सीजन 8 में हुई सनी-बॉबी देओल की एंट्री, धर्मेंद्र के Liplock पर बेटों ने कही ये बात

बॉलीवुड के इस एक्टर को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -