कुछ नेताओं की संपत्तियां हुई कम तो कुछ की बढ़ीं
कुछ नेताओं की संपत्तियां हुई कम तो कुछ की बढ़ीं
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं की संपत्तियों के ब्यौरे को लेकर जानकारी सामने आई है जिसके तहत यह जानकारी सामने आई है कि कुछ नेताओं की संपत्तियां कम हो गई हैं तो कुछ की संपत्तियां बढ़ गई हैं. दरअसल केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली की संपत्ति वर्ष 2015- 2016 में 6 .02 करोड़ रूपए कम हो गई थी. दरअसल केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेटली की संपत्ति और देनदारियां सर्वाधिक मानी जाती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपत्ति वित्तीय वर्ष 2014-2015 में 1.41 करोड़ रूपए तक घोषित की है. पीएम मोदी की संपत्ति में गांधीनगर की संपत्तियां भी शामिल हैं।

दूसरी ओर जेटली के नकदी, आभूषण आदि में काफी कमी आई है. इतना ही नहीं आंकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार 4 बचत खातों में जेटली का बैंक अमाउंट कम हो गया है. जिसमें वित्तीय वर्ष 2015 में 3.52 करोड़ रूपए था. समीक्षाधीन वित्त वर्षों में वित्तमंत्री ने एमप्रो आॅयल में करीब 9 करोड़ रूपए और डीसीएम श्रीराम कंसोलिडेटेड में 8 करोड़ रूपए कंपनी डिपाॅजिट कर दिया।

वित्तमंत्री के समीप 5.6 किलो के आभूषण होने की जानकारी है। इन आभूषणों की कीमत 1.35 करोड़ रूपए है। वित्तीय वर्ष 2015 में इन गहनों की कीमत 1.25 करोड़ रूपए बताई गई। आंकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार वित्तमंत्री 6 घर के मालिक हैं। हालांकि इस संपत्ती पर उनकी पत्नी का संयुक्त स्वामित्व है। उनके घर दिल्ली, हरियाणा, गुडगुड़गांव, पंजाब के अमृतसर व गुजरात के गांधीनगर में हैं। केंद्रीय वित्तमंत्री की व्यावसायिक संपत्तियां भी हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -