रामायण के लक्ष्मण ने कैमरे के सामने कर दी ऐसी हरकत! वीडियो देख भड़के लोग
रामायण के लक्ष्मण ने कैमरे के सामने कर दी ऐसी हरकत! वीडियो देख भड़के लोग
Share:

जाने माने मशहूर रामानंद सागर की रामायण में सुनील लहरी ने लक्ष्मण की भूमिका इतनी प्रभावी निभाई थी कि आज भी लोग उन्हें इस किरदार के लिए याद करते हैं। सुनील लहरी ने 9 जनवरी अपना जन्मदिन मनाया था। बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो उन्होंने इंस्टा फैमिली के लिए भी साझा किया था। लेकिन सुनील लहरी का ये वीडियो देख प्रशंसक हक्के बक्के रह गए। जैसे ही वीडियो प्ले होता है सुनील लहरी ऐसा कुछ करते हैं जिसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। लेकिन फिर सच का खुलासा होता है तब प्रशंसक राहत की सांस लेते हैं।

वही जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं सुनील लहरी बैठे हुए हैं। उनके मुंह में कुछ रखा हुआ है (दूर से सिगरेट या बीड़ी जैसा दिखाई दिता है), फिर वे माचिस से उसे जलाते हैं। ये सब देख एक नजर में प्रशंसक दंग रह जाते हैं। पहला फ्रेम ऐसा दिखाई देता है जैसे सुनील लहरी स्मोक कर रहे हैं। लेकिन तभी सस्पेंस रिवील करते हुए सुनील लहरी बगल में रखे केक को टेबल पर रखते हैं। जो चीज उन्होंने माचिस से जलाई थी वो सिगरेट या बीड़ी नहीं बल्कि मोमबत्ती थी। वो जली हुई कैंडल को केक पर रखते हैं, फिर अपना बर्थडे केक प्रशंसकों के सामने काटते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

प्रशंसकों के साथ बर्थडे केक काटने का ऐसा तरीका इससे पहले आपने कभी नहीं देखा होगा। मानना पड़ेगा सुनील लहरी ने एक पल के लिए तो प्रशंसकों को शॉक्ड ही कर दिया था। यूजर्स सुनील लहरी का वीडियो देख कह भी रहे हैं कि एक पल के लिए उन्हें लगा सुनील लहरी स्मोक कर रहे हैं। यूजर लिखता है- अरे... हम भी डाउट में पड़ गए कि हमारे लक्ष्मण भैया सिगरेट नहीं पी सकते। इसी तरह लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे है।

शादी के बंधन में बंधी ये मशहूर एक्ट्रेस, सामने आई तस्वीरें

ICU में एडमिट हुई नागिन की ये मशहूर अदाकारा, फैंस को लगा झटका

कैमरे के सामने 'रामायण' की सीता ने बदले कपड़े, वीडियो देखकर भड़के लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -