भगवान राम के खिलाफ किया केस, कोर्ट ने कहा : अब किसे पकड़ेंगे?
भगवान राम के खिलाफ किया केस, कोर्ट ने कहा : अब किसे पकड़ेंगे?
Share:

पटना : ओह माय गाॅड में जिस तरह से चरित्र अभिनेता परेश रावल एक पात्र के तौर पर भगवान पर न्यायिक प्रकरण लगाते हैं उसी तरह से असल जीवन में भी न्यायालय के सामने एक पेचिदा प्रकरण सामने आया है। दरअसल सीतामढ़ी के एक अभिभाषक ने भगवान श्री राम पर मुकदमा दायर कर दिया है। जिसमें यह कहा गया है कि भगवान राम ने महज एक धोबी की बात में आकर माता सीता का त्याग कर दिया था। जबकि माता सीता का कोई कसूर नहीं था। हालांकि न्यायालय ने कहा है कि इतने पुराने मामले में किसे पकड़ा जाएगा। सोमवार को इस प्रकरण की सुनवाई हुई।

मिली जानकारी के अनुसार अभिभाषक ने कहा कि कोई भी पुरूष अपनी पत्नी को कैसे इतनी बड़ी सजा दे सकता है। भगवान राम द्वारा यह विचार किया गया कि घनघोर जंगल में आखिर महिला कैसे रहेगी। उल्लेखनीय है कि सीतामढ़ी के अभिभाषक ठाकुर चंदन सिंह ने कहा कि भगवान राम ने अपनी पत्नी सीता पर अत्याचार किया है। उन्होंने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया था। भगवान राम की बात सुनकर सीता को वनवास की सजा मिली। वकील चंदन सिंह द्वारा दायर किए गए वाद को लेकर न्यायालय ने अपनी सुनवाई की।

जिसमें सीजेएम न्यायालय ने कहा कि त्रेता युग की घटना को लेकर केस क्यों किया है। त्रेतायुग की घटना को लेकर आखिर किसे पकड़ा जाए। आखिर कौन गवाही देगा। केस को लेकर यह जानकारी नहीं दी गई कि श्रीराम ने सीता जी को किस दिन घर से निकाला था। केस में विवरण का आधार क्या है। हालांकि चंदन ने फिल्म ओह माय गाॅड से प्रेरित होकर वाद दायर करने की बात को गलत बताया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -