लता मंगेशकर ने निधन से बड़ा झटका, जेपी नड्डा बोले- 'हृदय विदारक...'
लता मंगेशकर ने निधन से बड़ा झटका, जेपी नड्डा बोले- 'हृदय विदारक...'
Share:

भारत की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 साल की उम्र में देहांत हो गया है। आप सभी को बता दें कि उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर आने के बाद देश के कोने-कोने में लता मंगेशकर के जल्द स्वस्थ होने के लिए यज्ञ किए गए, हालाँकि फिर भी स्वर कोकिला जिंदगी की जंग जीत न सकीं और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब वह इस दुनिया में नहीं है। बता दें कि लता मंगेशकर को कोरोना हुआ था। हालांकि, कोरोना से वह ठीक हो गई थीं, मगर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।

वही लता मंगेशकर के निधन से देशभर में मातम पसर गया है, इस दौरान संबित पत्रा ने ट्वीट कर दुःख जताया, उन्होंने लिखा- ऐ मेरे वतन के लोगों, ज़रा आँख में भर लो पानी... भारत की कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रही। यह भारतीय संगीत जगत में एक युग का अंत है। उनकी सुनहरी आवाज अनंत काल तक हमारे साथ रहेगी। उसकी आत्मा को शांति मिले।

इसी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा- हर संगीत प्रेमी के हृदय में निवास करने वाली स्वरकोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन हृदय विदारक है।यह संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दें। लता दीदी के परिजनों और विश्वभर में फैले करोड़ों प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ॐ शांति... इसी के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा- 'मेरी आवाज़ ही पहचान है, गर याद रहे' स्वर साम्राज्ञी लता दीदी जी का निधन संपूर्ण विश्व के कला जगत के लिये एक कभी पूरी ना हो सकने वाली क्षति है। दशकों से उनकी आवाज़ ने लोगों के ह्रदय पर राज किया है। आज वो हमारे बीच नही रहीं, लेकिन उनकी आवाज़ अमर है, और हमेशा दिलों में रहेगी।

दर्दनाक हादसा! गन्ने से लदी ट्रॉली से टकराई कार, 3 लोगों की गई जान

पार्किंग को लेकर आई बड़ी खबर, EDMC हायर कर रही है निजी कंपनी

लगातार कम हो रहे हैं कोरोना के मामले लेकिन मृत्यु दर में नहीं आ रही है कमी, देंखे 24 घंटों का आँकड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -