रिहाना का ट्वीट देखकर लता मंगेशकर ने कहा- 'हम हमारी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है'
रिहाना का ट्वीट देखकर लता मंगेशकर ने कहा- 'हम हमारी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है'
Share:

बॉलीवुड की महान गायिका एवं भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने हाल ही में केन्द्र का सपोर्ट किया है। जी दरसल उन्होंने किसानों के प्रदर्शन पर सरकार के रुख का समर्थन किया है और ट्वीट भी किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि, 'देश समस्याओं का सौहार्द्रपूर्ण तरीके से समाधान करने में सक्षम है।'' आप सभी क़ो हम यह भी बता दें कि केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन चल रहा है। वहीं इस आंदोलन पर ही पॉप संगीत गायिका रिहाना, जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और अन्य ने टिप्पणी की है। इनकी टिप्पणी के बाद विदेश मंत्रालय की कड़ी प्रतिक्रिया आई। अब इसी पर लता मंगेशकर ने ट्विटर पर हैशटैग इंडिया टूगेदर और इंडिया अगेनस्ट प्रोपगेंडा के साथ अपनी एक टिप्पणी की है।

 

अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि, 'भारत महान देश है और हम सभी भारतीय इसे लेकर गौरवान्वित हैं।' आप देख सकते हैं लता मंगेशकर ने कैप्शन में लिखा है, 'एक गौरवान्वित भारतीय के तौर पर मुझे पूरा भरोसा है कि कोई भी मुद्दा या समस्याएं, जिसका एक देश के तौर पर हम सामना कर रहे हैं, उसे अपने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए हम सौहार्द्रपूर्वक सुलझाने में सक्षम हैं। जय हिंद।'

वैसे उनके अलावा अब तक कई स्टार्स और क्रिकेटर्स भी ट्वीट कर चुके हैं। बीते कल ही विराट कोहली ने ट्वीट किया था और लिखा था, 'आइए, हम सभी इस असहमति के दौर में एकजुट रहें। किसान हमारे देश का अभिन्न हिस्सा है और मैं आश्वस्त हूं कि शांति लाने एवं एकसाथ आगे बढ़ने के लिए सभी पक्षों के बीच एक सौहार्द्रपूर्ण समाधान तलाश लिया जाएगा।' वहीं उनके अलावा सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, अजय देवगन तक ने ट्वीट्स किये हैं।

रामपुर दौरे पर प्रियंका गांधी, ट्रेक्टर परेड में मारे गए किसान के परिवार से करेंगी मुलाकात

भारत के महानतम गणितज्ञ सत्येंद्र नाथ बोस की ये है सबसे बड़ी उपलब्धि

14 फरवरी से फिर शुरू होंगे संयुक्त अरब अमीरात के स्कूल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -