जम्मू-कश्मीर के रियासी में भूस्खलन, महाराष्ट्र से लेकर उत्तराखंड हुआ पानी-पानी
जम्मू-कश्मीर के रियासी में भूस्खलन, महाराष्ट्र से लेकर उत्तराखंड हुआ पानी-पानी
Share:

नई दिल्ली: तेलंगाना, महाराष्ट्र सहित देश के 21 प्रदेशों में शुक्रवार को भारी वर्षा का अलर्ट है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बड़ा भूस्खलन हो गया। वहीं, हिमाचल के शिमला एवं किन्नौर में भूस्खलन के चलते नेशनल हाईवे-5 ब्लॉक हो गया। बीते 24 घंटे में तेलंगाना में 97 मिमी, यानी करीब 4 इंच एवं महाराष्ट्र में 27.8 मिमी वर्षा हुई। तेलंगाना के मुलुगु,जयशंकर भूपालपल्ली, जनगांव, भद्राद्रि कोठागुडेम, करीमनगर, हनुमाकोंडा एवं वारंगल जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। एक सप्ताह में वर्षा से संबंधित घटनाओं में 8 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

उधर, महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, कोल्हापुर एवं नागपुर सहित कई शहरों में भी बृहस्पतिवार को तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। मुंबई में आज भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के नांदेड़ में कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गई। 50 से अधिक परिवारों को शिफ्ट करना पड़ा, वहीं 2 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में NDRF की 13 टीमों को स्टैंडबाई पर रखा गया है।

वही जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही झारखंड और मेघालय में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही केरल, तमिलनाडु और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है।

'देश के नाम से INDIA हटाकर केवल भारत रखा जाए..', नरेश बंसल ने संसद में की मांग, बोले- गुलामी की मानसिकता से मुक्ति मिले

दिल्ली में हुई हल्की बारिश, यमुना अब भी खतरे के निशान से ऊपर

I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल दलों के सामने कांग्रेस को क्यों जताना पड़ा खेद ? खरगे बोले- आगे से ऐसा नहीं होगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -