लैंड रोवर ने की नए डिस्कवरी स्पोर्ट लॉन्च की घोषणा
लैंड रोवर ने की नए डिस्कवरी स्पोर्ट लॉन्च की घोषणा
Share:

टाटा मोटर्स की कंपनी लैंड रोवर ने अपनी एक नई कार प्रीमियम एसयूवी डिस्कवरी स्पोर्ट को लॉन्च करने की घोषणा की है. कंपनी अपनी इस नई कार को 2 सितम्बर को लॉन्च करेगी. इस कार की बुकिंग अभी से शुरू कर दी गई है. लैंड रोवर के अध्यक्ष रोहित सूरी ने बताया कि सितंबर में इस नई कार की पेशकश भारत में कम्पनी के उत्पादों के विस्तार की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम होगा. उन्होंने कहा कि नई डिस्कवरी स्पोर्ट एक मंहगी एसयूवी कार है जो विशेष तौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए डिजाइन की गई है जो रोमांच पसंद करते है.

ताकि वे परिवार और दोस्तों के साथ सफर का आनंद उठा सकें. कंपनी ने कहा कि भारत में लैंड रोवर की गाडि़यों में रेंज रोवर (कीमत की शुरुआत 1.83 करोड़ रूपए से) रेंज रोवर स्पोर्ट (1.16 करोड़ रूपए से शुरू), डिस्कवरी-4 (1.11 करोड़ रूपए से शुरू) और स्थानीय तौर पर विनिर्मित रेंज रोवर इवोक (48.73 लाख रूपए से शुरू) भी इनमे शामिल हैं. आपको बता दे की लैंड रोवर की डिस्कवरी मॉडल सीरीज में डिस्कवरी स्पोर्ट को नई एंट्री माना जा रहा है. इस नई कार में कई तरह के आटोमेटिक फंक्शन होंगे.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -