लालू चाहते थे सानिया शोएब से नहीं धोनी से करे शादी
लालू चाहते थे सानिया शोएब से नहीं धोनी से करे शादी
Share:

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के दोनों बेटों तेजप्रताप व तेजस्वी की शादी को लेकर सियासत तेज है। जहां तेजस्वी को लड़कियों के ढेरों आॅफर आए हैं। लेकिन लालू के दोनों बेटों ने शादी की जिम्मेदारी अपने मातापिता पर डाल दी। अब हाल में मालूम हुआ है कि लालू कभी टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की शादी पाकिस्तान के शोएब मलिक की बजाय स्टार किक्रेटर महेन्द्रसिंह धोनी से कराना चाहते थे। हालांकि यह कितनी सही है लेकिन एक भोजपुरी गाना तो ऐसा ही कहता है।

वैसे, आपको बतादें कि सानिया मिर्जा का बिहार और भोजपुरी से कोई कनेक्शन नहीं है। इसके बावजूद उन पर कई भोजपुरी गीत बने हैं। एक गाने में तो उनकी शादी क्रिकेटर धौनी से कराने की लालू प्रसाद तक से गुहार लगाई गई थी। सानिया पर करीब दर्जन भर भोजपुरी गाने लिखे जा चुके हैं। कुछ ने तो लोकप्रियता के रिकॉर्ड भी बनाए हैं।

सानिया पर लिखा एक गाना है ‘सानिया मिर्जा कट नथुनिया जान मारेला...’, जिसने भोजपुरी गानों की लोकप्रियता के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए। भोजपुरी गीतकार विनय बिहारी का यह गाना पवन सिंह ने गाया था। गाना सर्वाधिक हिट ‘नथुनिया’ शब्द के कारण हुआ, जो उनको बिहार से जोड़ता दिखा। सानिया की नाक की नथुनी को भोजपुरी फिल्म उद्योग ने पूरा कैश किया।

ऐसे ही एक गाने में उनकी शादी झारखंड निवासी क्रिकेटर एमएस धौनी से कराने की पहल के लिए लालू प्रसाद से गुहार लगाई गई। गायक आनंद मोहन के गाए इस गाना के बोल ‘लालू भइया बतिया मान, बन जा अगुआ बात न टाल ...मधु कोड़ा के मनाव ना, माही के जोग बाड़ी सानिया मिर्जा, जल्दी बियाह कराव ना...’ तब लोगों की जुबान पर चढ़ गए थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -