मुद्दों से भटकाने की राजनीति कर रही है भाजपा
मुद्दों से भटकाने की राजनीति कर रही है भाजपा
Share:

पटना : राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर मुद्दों को भटकाने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो वादे किए थे उसे वह पूरा नहीं कर पाई। जिसके बाद देश की जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तिरंगे के रंग को भगवे में बदलना चाहता है।

भारतीय जनता पार्टी पर उन्होंने देश को सत्ता के लिए रंगभेद और धर्म के अनुसार बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पाकिस्तान का ध्वज फहराया गया मगर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ओवैसी और आरएसएस में किसी तरह का अंतर नहीं है। भारत माता की जय के मसले से ये हिंदू - मुसलमान को प्रभावित कर रहे हैं। 

भारत माता की जय बोलने के मामले में लालू ने कहा कि ऐसे मामलों पर नोटिस लेने की जरूरत नहीं है। जो यह उठाते हैं वे हिन्दू-मुसलमान दोनों के दुश्मन हैं। भाजपा के पाप का घड़ा भर रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -