गुरूद्वारा है जेल, जो नहीं गया उसका जीवन सार्थक नहीं होगा
गुरूद्वारा है जेल, जो नहीं गया उसका जीवन सार्थक नहीं होगा
Share:

भभुआ ​: लगता है कि बिहार चुनाव में जनता परिवार महागठबंधन के प्रमुख नेता लालू प्रसाद यादव इस बार अपने गठबंधन को हराने का इरादा कर चुके हैं। जी हां, चुनाव प्रचार के दौरान लालू की अनोखी बयानबाजी सुनने को मिल रही है। इस दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने भभुआ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जेल ही हमारा गुरूद्वारा है। एक बार सभी को जेल जाना चाहिए। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म भी जेल में हुआ था। जेल से निकलने के बाद ही उन्होंने कंस का वध किया था। जिसके बाद जेल उनके लिए गुरूद्वारा है।

उन्होंने कहा कि जो भी जेल नहीं जाएगा उसका जीवन सार्थक नहीं होगा। बिहार के पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जनता को झूठा आश्वासन दिया और लोगों को छलने का प्रयास किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को झूठा आश्वासन देकर छलने का प्रयास कर रहे हैं। मगर बिहार की जनता किसी तरह के बहकावे में आने वाली नहीं है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। भाजपा के कार्यकर्ता बेफिजूल ही बोल रहे हैं। नरेंद्र मोदी देश को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में देश को धोखा दिया है। किसानों के ही साथ उन्होंने युवाओं को भी झांसा दिया है। अब बिहार चुनाव में भी उनकी इज्जत दांव पर लगी हुई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -