अमृत बूंदों का स्पर्श होते ही आस्था लेेने लगी हिलोरे, लाखों श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान
अमृत बूंदों का स्पर्श होते ही आस्था लेेने लगी हिलोरे, लाखों श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान
Share:

उज्जैन : रविवार की मध्यरात्रि से ही उज्जैन के सिंहस्थ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का उल्लास उमड़ा। श्रद्धालु उज्जैन के विभिन्न रास्तों से होते हुए मेला क्षेत्र पहुंचे। मन में सिंहस्थ 2016 का उल्लास था तो शिप्रा में डुबकी लगाने की आस्था। रात्रि में श्रद्धालुओं ने शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों में स्नान किया और पुण्य लाभ लिया। दूसरी ओर रविवार तड़के 4 बजते ही विभिन्न अखाड़े स्नान की तैयारी कर पेशवाई के तौर पर घाट की ओर निकल पड़े। सबसे पहले श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के साधु-संतों ने स्नान किया। 

शिप्रा नदी में डुबकी लगाने के ही साथ साधु संतों ने अमृत स्नान का आनंद लिया। इसके बाद एक के बाद एक अखाड़े शिप्रा स्नान करने पहुंचे। अखाड़ों के बाद आम श्रद्धालुओं ने दत्तअखाड़ा और राम घाट पर स्नान किया। हालात ये थे कि रविवार रात्रि से सोमवार रात्रि तक करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य कमाया। हालांकि दोपहर करीब 3.30 बजे आंधी और तेज बारिश के कारण श्रद्धालुओं को कुछ परेशानी हुई लेकिन मन में स्नान का उत्साह भी था।

शाम के समय भी श्रद्धालुओं की आवक घाटों पर रही लेकिन स्नान कर जाने वाले भी कम न थे। हालात ये थे कि लोगों को बसों में जगह तक नहीं मिल पा रही थी। लोग बसों की छतों पर बैठकर अने गंतव्य तक जा रहे थे। तो कई लोग दोपहिया वाहन से ही उज्जैन पहुंच गए। भोपाल, रतलाम, मंदसौर, इंदौर, आगर से उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम न थी। सभी ने सिंहस्थ के शाही स्नान का आनंद लिया। लोग पवित्र शिप्रा नदी में डुबकी लगाकर खुद को धन्य मान रहे थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -