महिला पुलिस अधिकारियों को मिला आसाराम आश्रम का धमकी भरा पत्र
महिला पुलिस अधिकारियों को मिला आसाराम आश्रम का धमकी भरा पत्र
Share:

अहमदाबाद : यौन दुराचरण के मामले में उलझे प्रवचनकार आसाराम को लेकर एक नया मामला सामने आया है। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारियों को एक धमकीभरा पत्र मिला है। अब पुलिस इस पत्र की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद पुलिस को कुछ समय पहले ही एक पत्र लिखा है। जिसमें महिला पुलिस इंस्पेक्टर राविया और एसपी कानन देसाई का उल्लेख करते हुए धमकी दी गई है। धमकी देते हुए दोनों ही अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। यही नहीं पत्र के ऊपरी हिस्से में संत आसाराम आश्रम लिखा गया है।

उल्लेखनीय है कि एसपी कानन देसाई आसाराम मामले के शुरूआती दिनों में अधिकारी थीं तो दूसरी ओर राविया इस मामले की जांच कर रही हैं। प्रवचनकार आसाराम का मामला सामने आने के प्रारंभिक समय में राविया कानन के अंडर में ही थी।

उल्लेखनीय है कि आसाराम मामले में अभी तक बड़े पैमाने पर गवाहों पर हमले किए जा चुके हैं। इस मामले में कुछ गवाहों की मौत भी हो चुकी है। हाल ही में आसाराम के राज़दार और आश्रम के एक सेवादार पर भी हमला किया गया था। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। अब ताजा मामला पुलिस अधिकारियों को धमकीभरा पत्र मिलने से गर्मा गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -