छेड़छाड़ के बाद महिला को चलते वाहन से फैंका
छेड़छाड़ के बाद महिला को चलते वाहन से फैंका
Share:

नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली में हरी नगर क्षेत्र में कुछ युवकों ने पहले तो एक महिला को अगवा कर लिया मगर बाद में महिला को चलते वाहन से ही फैंक दिया। घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। दरअसल महिला को अगवा कर छेड़छाड़ की गई जिसके बाद आरोपियों ने घंटों तक अपना मन बहलाने के बाद उसे वाहन से फैंक दिया। इसके बाद यह महिला काफी देर तक तड़पती रही।

आसपास से गुजर रहे लोगों की नज़र जब इस लड़की पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सहायता की और इसे अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि आरोपी प्राॅपर्टी डीलर हैं और इनका महिला के साथ प्राॅपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। दूसरी ओर महिला ने पुलिस पर भी लापरवाही बरतकर देर से पहुंचने का आरोप लगाया। मामले में यह बात सामने आई है कि महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया।

दूसरी ओर आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में छेड़छाड़ की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जहां पहले कैब में चालक द्वारा एक महिला से रेप की वारदात हुई वहीं आनंद पर्बत क्षेत्र में एक लड़की का इस तरह की घटना के बाद खून कर दिया गया। अब पश्चिमी दिल्ली में वाहन से महिला को फैंके जाने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -