इस क्रिकेटर पर लग सकता है चार साल का बैन !
इस क्रिकेटर पर लग सकता है चार साल का बैन !
Share:

कोलंबो : श्रीलंका के बेहतरीन विकेटकीपर कुसाल परेरा का बी नमूना भी प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजीटिव पाए जाने की वजह से उन पर 4 वर्ष का बैन लगने का खतरा मंडरा रहा है। खेल मंत्री दयासिरी जयशेखर ने कहा कि ICC ने हमें कहा की उसे विकेटकीपर कुसाल परेरा का बी नमूना भी प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजीटिव पाए जाने के कारण 4 वर्ष के प्रतिबंध जूझना पड़ सकता है। जयशेखर ने यह भी कहा की हमें अपील करने की उम्मीद है।

कुसाल परेरा के यूरिन के नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया था इसके चलते कतर में इसका परीक्षण किया गया। नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ पाये जाने के कारण परेरा को श्रीलंका के मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। श्रीलंका ने टेस्ट श्रंखला 0-2 से हार गई है।

कुसाल परेरा श्रीलंका के दूसरे क्रिकेटर हैं जो डोप टेस्ट में विफल रहे हैं। इससे पहले 2011 विश्व कप के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज उपल थरंगा को प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजीटिव पाया गया था और उन्हें भी 3 माह के लिए सस्पेंड कर दिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -