प्रशांत का विरोध भाजपा को लाभ पहुंचाने की मंशा
प्रशांत का विरोध भाजपा को लाभ पहुंचाने की मंशा
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नेता डाॅ. कुमार विश्वास ने जनलोकपाल बिल पर मचाए गए हंगामे पर अरविंद केजरीवाल के विरोधियों को आड़े हाथों ले लिया। उन्होंने ट्विट कर लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी की शह पर उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। यही नहीं उन्होंने अपने ट्विट में प्रशांत की पूरी टीम पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आलोचना क्यों की गई है। एक के बाद एक ट्विट में उन्होंने प्रशांत भूषण के दल पर हमला किया।

डाॅ. कुमार विश्वास के ट्विट के बाद आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष द्वारा ट्विट कर दिल्ली जनलोकपाल बिल और अरविंद केजरीवाल की आलोचना करने वालों को जवाब भी दिया गया। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोसने के लिए आखिर इतने उतावले क्यों हो रहे हैं। दरअसल सभी को लाभ पहुंचाने का ही प्रयास किया जा रहा था। क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की आलोचना कर सकते हैं ?

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के आशुतोष ने ट्विट कर लिखा है कि आखिर इतनी जलन अच्छी नहीं है। दुश्मनी में कुछ मर्यादा तो होती है। जिससे कभी मिले तो नज़र न छुपाना पड़े। आशुतोष ने अपने कई ट्विट किए। जिसमें उन्होंने लिखा कि केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली के इशारे पर चुनाव हराने के प्रयास किए गए। वे लोकपाल हड़पना चाहते हैं। आखिर क्यों, देश यह सब देख रहा है। आशुतोष ने अपने तीसरे ट्विट में लिखा कि इतनी जलन अच्छी नहीं होती है।

डाॅ. कुमार विश्वास ने कहा कि जनलोकपाल बिल रामलीला मैदान में तैयार किया गया था। उसमें किसी भी तरह का संशोधन हो सकता है। इन मामलों पर बहस होना आवश्यक है। इस विषय में बहस होना जरूरी है।  दरअसल प्रशांत भूषण ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा लाए जाने वाले जनलोकपाल बिल को बेहद अलग बताया था। उनका कहना था कि जिस लोकपाल बिल की बात उन्होंने की थी पार्टी इससे अलग बिल ला रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -