हिमाचल विधानसभा भवन के गेट पर लगे खालिस्तानी झंडे, कुमार विश्वास बोले- 'देश मेरी चेतावनी याद रखे'
हिमाचल विधानसभा भवन के गेट पर लगे खालिस्तानी झंडे, कुमार विश्वास बोले- 'देश मेरी चेतावनी याद रखे'
Share:

धर्मशाला: हिमाचल विधानसभा भवन के आगे गेट पर आज यानी रविवार सुबह खालिस्तानी झंडे लगे हुए मिले। जी हाँ और अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह जानने में लगी है कि झंडे किसने लगाए हैं। वहीं यहाँ के स्थानीय लोगों से भी पूछताछ हो रही है। आपको बता दें कि कुमार विश्वास ने इस घटना को साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए 'आप' पर बिना नाम लिए निशाना साधा है। जी दरअसल हिमाचल प्रदेश के विधानसभा भवन के बाहर रविवार सुबह खालिस्तानी झंडे लगे होने की घटना सामने आने के बाद कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा है कि 'देश को उनकी ओर से दी गई चेतावनी को याद रखना चाहिए।'

आप देख सकते हैं कुमार विश्वास ने पंजाब विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि, 'इशारों-इशारों में आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा।' जी दरअसल कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, 'देश मेरी चेतावनी याद रखे। पंजाब के समय कहा था, उसकी अब इस दूसरे प्रदेश पर नजर है। मैंने पहले भी चेताया था, फिर कह रहा हूं।'

इसी के साथ यह भी माना जा रहा ये ट्वीट 'आप' पर निशाना साधते हुए किया गया है। जी दरअसल हाल में पंजाब चुनाव से ठीक पहले कुमार विश्वास का एक बयान खूब चर्चित हुआ था जिसमें उन्होंने केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताया। वहीं कुमार विश्वास ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक रहे हैं। यही नहीं, विश्वास ने ये भी दावा किया कि केजरीवाल ने कभी उनसे कहा था कि वे स्वतंत्र राष्ट्र (खलिस्तान) का पहला पीएम बनेंगे। आप सभी को बता दें कि हिमाचल प्रदेश में भी इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी यहां जोर आजमाइश में लगी है। जी दरअसल वह पार्टी हिमाचल प्रदेश में बड़ा दावेदार बनने की तैयारी में जुटी है।

पेपर लीक होने के चलते हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द, SIT करेगी जांच, दोबारा होगी एग्जाम

इस राज्य में अगले 4 दिनों तक होगी जोरदार बारिश, लोगों को गर्मी और लू से मिलेगी राहत

हिमाचल जल्द ही लागू करेगा समान नागरिक संहिता: जयराम ठाकुर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -