2015 से युमना की सफाई के 'झूठे' वादे कर रहे केजरीवाल, आज भी नदी वैसी ही 'बदहाल'
2015 से युमना की सफाई के 'झूठे' वादे कर रहे केजरीवाल, आज भी नदी वैसी ही 'बदहाल'
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी की हालत और बदतर हो गई है। यमुना नदी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें नदी के ऊपर जहरीला झाग ही झाग दिखाई दे रहा है। केजरीवाल सरकार, यमुना की सफाई के दावे 2015 से कर रही है, लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है और यमुना जहरीली होती जा रही है। ऐसे में यमुना नदी को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। अब इसे लेकर कुमार विश्वास और भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा ने भी केजरीवाल पर हमला बोला है। 

 

दिल्ली भाजपा के नेता तेजिंदर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'बधाई दिल्ली। केजरीवाल ने दिल्ली में स्नोफॉल करवा दिया।'  वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व सदस्य और केजरीवाल के पुराने साथी कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'यह झूठी बात है। हम कट्टर देशभक्त पार्टी हैं। मैंने खुद यमुना जी के कागज देखे हैं।' दरअसल, कुमार विश्वास का तंज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर था, जिन्हे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग के केस में अरेस्ट किया है। अपने नेता के गिरफ्तार होने पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए थे। साथ ही केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य मंत्री को हटाने की घटना का उदाहरण देते हुए AAP को देशभक्त पार्टी करार दिया था। 

 

बता दें कि इससे पहले गत वर्ष छठ पर भी ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी। जब कुछ महिलाएं झाग के बीच यमुना में पूजा करती दिखाई दी थीं। इसके बाद भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला था। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने यमुना की सफाई को लेकर नई डेडलाइन करते हुए कहा था कि उम्मीद है अगले चुनाव तक यमुना साफ हो जाएगी। दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल के अलग-अलग समय पर यमुना की सफाई को लेकर किए गए वादों का वीडियो जारी करते हुए लिखा था- 'स्क्रिप्ट वही, तारीख नई। यमुना जी की सफाई को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल का हर साल वही झूठ।'

'योगी जी को वोट दिया, फिर भी तोड़ दिया मकान', 50 साल पुराने घर पर चला बुलडोजर तो रो पड़ी महिला

महुआ मांझी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, भाजपा नेता ने खोला राज

'देश का बंटवारा कर नेहरू और जिन्ना ने अक्कलमंदी का काम किया', सज्जन वर्मा ने दिया विवादित बयान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -