7 साल पुराने केस में फंसे KRK, जानिए क्या है पूरा मामला?
7 साल पुराने केस में फंसे KRK, जानिए क्या है पूरा मामला?
Share:

बॉलीवुड अभिनेता कमाल राशिद खान एक बार फिर ख़बरों में बने हुए हैं। सोमवार को उन्हें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पुलिस ने हिरासत में लिया। अटकलें हैं वो न्यू ईयर मनाने के लिए विदेश निकल रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। वही पुलिस के अनुसार, कमाल राशिद खान को दर्जनों से अधिक फीमेल एक्टर्स और मॉडल्स के खिलाफ सोशल मीडिया पर वल्गर टेक्स्ट पोस्ट करने के पुराने मामले में गिरफ्त में लिया गया था। कमाल राशिद खान को मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने ले जाया गया। पुलिस ने उन्हें नोटिस देने के बाद छोड़ा। कमाल राशिद खान के खिलाफ वर्सोवा पुलिस ने 2016 केस में लुकआउट नोटिस जारी किया था।

कमाल राशिद खान ने ट्वीट कर इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने लिखा- मैं एक साल से मुंबई में हूं। मैं निरंतर अदालत की दी हुई सारी तारीखों को टाइम पर अटेंड कर रहा हूं। आज मैं नए साल के सेलिब्रेशन के लिए दुबई जा रहा था। मगर मुंबई पुलिस ने मुझे एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया, मैं 2016 में दर्ज केस में वॉन्टेड हूं। सलमान खान बोलता है उसकी टाईगर 3 फिल्म मेरे कारण फ्लॉप हुई है। अगर मैं किसी भी सूरत में पुलिस स्टेशन या जेल के अंदर मर जाता हूं, तो आप सबको पता होना चाहिए कि ये एक कत्ल है। और आप सबको पता है कि कौन जिम्मेदार है। कमाल राशिद खान ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और न्यूज चैनल्स को टैग किया।

बता दे कि केआरके अक्सर ही अपने विवादित ट्वीट्स के कारण ख़बरों में रहते हैं। वो आए दिन स्टार्स से पंगा लेते हैं। उनपर स्टार्स को बिना बात के बदनाम करने के आरोप हैं। वो कई बार जेल की हवा खा चुके हैं। लेजेंडरी एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान के लिए विवादित पोस्ट करने पर भी कमाल राशिद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बार-बार गिरफ्तारी देने के बाद भी कमाल राशिद खान के विवादित ट्वीट बंद नहीं हुए हैं। सलमान खान संग उनका पंगा अभी तक जारी है।  

मनोरंजन जगत से आई दुखद खबर, 32 वर्षीय इस स्टैंड-अप कॉमेडियन का हुआ निधन

आदित्य रॉय कपूर संग रिलेशनशिप पर आई अनन्या पांडे की प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

'अगर किसी परिस्थिति में मेरी मौत हो जाती है तो ये एक मर्डर होगा...', गिरफ्तारी के बाद इस एक्टर ने सलमान खान पर लगाए आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -