केजरी और कीर्ति के बाद अब गिल ने लगाया जेटली पर आरोप
केजरी और कीर्ति के बाद अब गिल ने लगाया जेटली पर आरोप
Share:

नई दिल्ली : नेताओं के बाद अब देश के पुलिस महानिदेशक और खेल से संबंधित लोगो ने भी वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। डीडीसीए विवाद में घिरे जेटली पर पंजाब के पूर्व महानिदेशक और भारतीय हॉकी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष के पी एस गिल ने हमला किया है। गिल ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का साथ दिया है और उन्होने केजरीवाल को एक शिकायत भरा पत्र भेजा है।

इस पत्र में गिल ने लिखा है कि हॉकी इंडिया की एडवाइजरी बॉडी का सदस्य रहते हुए जेटली ने अपनी बेटी सोनाली जेटली को हॉकी इंडिया का वकील बनवाया था। साथ ही फीस के तौर पर भारी भुगतान प्राप्त कराने में भी मदद की थी। गिल ने केजरीवाल से हॉकी इंडिया में हुई अनियमितताओं की भी जांच कराने की मांग की है।

जेटली पर पहले ही पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर हमला बोला था। इसके बाद आप पार्टी जेटली के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक हंगामा मचाती रही। इसके खिलाफ में जेटली ने भी आप के 6 नेताओं पर 10 करोड़ की राशि के लिए मानहानि का केस दर्ज करवाया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -