कोटा में 50 लोगों ने मिलकर पुलिसकर्मी को उतारा मौत के घाट, परिजनों को भी किया घायल
कोटा में 50 लोगों ने मिलकर पुलिसकर्मी को उतारा मौत के घाट, परिजनों को भी किया घायल
Share:

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक पुलिस कॉन्सटेबल की बेरहमी से हत्या कर दी है। कोटा के अंतर्गत आने वाले गलाना थाना क्षेत्र में मामूली बात पर विवाद होने के बाद एक पक्ष के 50 से अधिक लोगों ने एक साथ हमला कर पुलिस कॉन्स्टेबल को मौत के घाट उतार दिया है। इस हमले के दौरान पुलिसकर्मी के परिजन भी जख्मी हुए हैं। 

इन खाद्यानों के भावों पर पड़ा वैश्विक बाजारों में चल रही हलचल का असर

इस हमले में पुलिस कॉंस्टेबल के परिवार के तीन अन्य सदस्य भी घायल बताए जा रहे हैं। मृतक के परिवार के ये सदस्य राजस्थान पुलिस में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि आज से दो दिन पहले गांव में ही बाइक से टक्कर होने के बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि रविवार रात मृतक अभिमन्यु के परिजनों पर 50 से अधिक लोगों ने एक साथ हमला कर दिया। इस दौरान सभी हमलावरों के हाथो में डंडे, सरिया, तलवार और बंदूक जैसे हथियार थे। बताया जा रहा है कि बंदूक से गोली मारकर कॉन्स्टेबल अभिमन्यु की हत्या की गई। वहीं, उनके भाई चाचा और भतीजा गंभीर घायल हो गए हैं। 

शुरुआत के साथ ही आज बाजार में नजर आई गिरावट

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक पुलिस कर्मी का शरीर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी:-

आज भी दर्ज की गयी पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी

NMDC में निकली भर्ती, 144 पदों पर नौकरियां...

अंतरिम बजट को लेकर कुछ ऐसा बोले मंत्री पीयूष गोयल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -