अपने मूलांक से जानिए अपने राशि स्वामी को
अपने मूलांक से जानिए अपने राशि स्वामी को
Share:

आप सबने अपने शिक्षा ग्रहण करने के प्रारंभिक चरण में 0 से लेकर 9  अंकों को तो जरूर पड़ा होगा पर क्या आप जानते है कि ये केवल संख्या नहीं है. इन 1 से  9 तक कि संख्या आपकी मूलांक संख्या होती है जिससे आप अपने भविष्य को जान सकतें है और सफलता पाने के लिए सही दिशा में प्रयास करने कि जानकारी भी प्राप्त कर सकतें है. 

अपनी जन्म तारीख से मूलांक निकलना तो आपको आता ही होगा. यदि आपकी जन्म तारीख 11 है तो उनका मूलांक 1+1=2 होगा. ज्योतिषशास्त्र में 9 ग्रह माने जाते हैं इस प्रकार सभी 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 अंकों के स्वामी अलग-अलग ग्रहों को माना जाता हैं. आइये जानते है आपके मूलांक से आपके राशि स्वामी ग्रह के बारे में 


मूलांक 1 – 1 अंक के स्वामी सूर्य ग्रह माने जाते हैं साथ ही सूर्य ग्रह राशि चक्र की सिंह राशि से स्वामी भी हैं.

मूलांक 2 – 2 अंक के स्वामी अंक ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा हैं साथ ही चंद्रमा राशि चक्र में कर्क राशि के स्वामी भी माने जाते हैं.

मूलांक 3 – 3 अंक के स्वामी देवगुरु ग्रह बृहस्पति माने जाते हैं.

मूलांक 4 – 4 अंक के स्वामी नेपच्युन यानि राहू माने जाते हैं तथा राशि चक्र की किसी भी राशि का स्वामित्व नहीं है इसलिए राहू जन्म से वक्री ग्रह माने जाते हैं.

मूलांक 5 – 5 अंक बुध का अंक माना जाता है तथा बुध राशि चक्र की मिथुन व कन्या राशियों के स्वामी माने जाते हैं.

मूलांक 6 – 6 अंक के स्वामी शुक्र माने जाते हैं तथा राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ और सातवीं राशि तुला के स्वामी भी हैं.

मूलांक 7 – 7 अंक के स्वामी केतु माने जाते हैं. इन्हें भी छाया ग्रह माना जाता है और राशि चक्र की किसी भी राशि के स्वामी ये नहीं हैं.

मूलांक 8 – 8 अंक शनिदेव का अंक है और शनिदेव राशिचक्र की दसवीं और ग्यारहवीं राशि मकर व कुंभ के स्वामी माने जाते हैं.

मूलांक 9 – 9 अंक के स्वामी युद्ध के देवता मंगल माने जाते हैं तथा राशि चक्र की प्रथम राशि मेष व आठवीं राशि वृश्चिक के स्वामी भी मंगल हैं.

अमावस्या को यह काम किया तो हो जाओगे बर्बाद

जानिए क्यों 14 मई को जन्म लेने जातक होते है सफल

जानिए क्यों शास्त्रों में इस जगह दीपक रखने को कहा जाता है

ये तीन ख़ूबियों बना सकती है आपको धनवान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -