जानिए गर्मियों में गुड़ खाना सही है या नहीं?
जानिए गर्मियों में गुड़ खाना सही है या नहीं?
Share:

कई लोगों को ऐसा लगता है कि गुड़ सर्दियों में खाना चाहिए। जबकि आयुर्वेदिक विशेषज्ञ इस सोच को गलत मानते हैं। यहां जानते हैं कि गुड़ एवं चना खाने के क्या लाभ हैं। गुड़ एवं चना कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का मैजिकल कॉम्बिनेशन है। इसे एक साथ खाने से हमें कई सारे फायदे प्राप्त होते हैं। शरीर में दर्द, खून की कमी, मांसपेशियों में खिंचाव की परेशानी है तो आप गुड़ और चना एक साथ खाएं। गुड़-चने से शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। वजन कम करने में भी सहायता प्राप्त होती है। साथ ही इसके नियमित सेवन से आयरन और हीमोग्लोबिन की कमी पूरी हो जाती है। 

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ के अनुसार, यह न सोचें कि गुड़ सिर्फ सर्दियों में ही खाया जाता है। इससे मांसपेशियों के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूती प्राप्त होती है। एक तरफ जहां गुड़ में आयरन व पोटेशियम बहुत होता है, वहीं चने में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर व प्रोटीन ज्यादा होता है।

गुड़-चने में जिंक एवं सेलेनियम जैसे मिनरल्स और ऐंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। इसके साथ ही सेल्युलर डैमेज को भी रोकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भुने चने सांस से जुड़ी बीमारियों में लाभ करते हैं। इसके लिए आपको सोने से पहले गरम दूध के साथ भुने चने खाने होते हैं। गुड़ चना प्रदूषण के साइड इफेक्ट से लड़ने में सहायता करता है। गुड़-चने का कॉम्बिनेशन महिलाओं के लिए भी अच्छा होता है। पीरियड्स के चलते उनका ब्लड लॉस होता है। गुड़ आयरन का अच्छा सोर्स होता है वहीं चने में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है। महिलाओं के शरीर को इनकी अधिक आवश्यकता होती है।

शरीर में दिख रहे इन लक्षणों को भूलकर भी ना करें अनदेखा, बढ़ सकती है परेशानी

ज्यादा सोना भी बढ़ा सकता है परेशानी, जरूर पढ़ लें ये खबर

दिनभर का तनाव दूर करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक, मिलेगी राहत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -