जानिए कब है सावन अधिक मास पूर्णिमा, सत्यनारायण भगवान के पूजन से मिलेंगे लाभ
जानिए कब है सावन अधिक मास पूर्णिमा, सत्यनारायण भगवान के पूजन से मिलेंगे लाभ
Share:

इस वर्ष एक अतिरिक्त माह होने के कारण सावन माह में दो पूर्णमासी होंगी। सावन माह की पूर्णिमा के दिन व्रत रखा जाएगा और स्नान किया जाएगा। इस दिन सत्यनारायण की पूजा की जाती है और कथा सुनी जाती है। उनका आशीर्वाद जीवन में आनंद, शांति और सफलता लाता है। इस दिन स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और अधर्म से मुक्ति मिलती है।

2023 में सावन अधिक मास पूर्णिमा की तिथि

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हम इस समय सावन के अधिक मास के शुक्ल पक्ष में हैं। सावन के अधिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 1 अगस्त मंगलवार को सुबह 03.51 बजे शुरू होगी और 1 अगस्त की रात 12:01 बजे तक रहेगी। इसलिए अधिक मास सावन की पूर्णिमा 1 अगस्त को होगी।

सावन अधिक मास पूर्णिमा 2023 स्नान-दान मुहूर्त

पूर्णिमा के दिन ही लोग ब्रह्म मुहूर्त से स्नान और दान करना शुरू कर देते हैं। सावन अधिक मास पूर्णिमा का ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 04:18 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक है। इसके बाद प्रातः 09:05 बजे से दोपहर 02:09 बजे तक शुभ काल है।

2023 में सावन अधिक मास की पूर्णिमा पर चंद्रोदय

अधिक मास की पूर्णिमा पर चंद्रोदय शाम 07 बजकर 16 मिनट पर होगा। जानिए कब है सावन अधिक मास पूर्णिमा, सत्यनारायण भगवान के पूजन से मिलेंगे लाभ 

क्या होता है भकूट दोष, विवाह से पूर्व क्यों मिलाई जाती है कुंडलियां

क्या आप जानते है वास्तु शास्त्र से जुड़ी हुई ये खास बात

अष्टधातु से नवग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को कर सकते है कम, मानसिक तनाव से मिलती है राहत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -