जानिए आखिर क्या है सप्ताह के 7 दिन रखे जाने वाले व्रत का महत्व?
जानिए आखिर क्या है सप्ताह के 7 दिन रखे जाने वाले व्रत का महत्व?
Share:

हिन्दू धर्म में तमाम देवी-देवताओं के लिए रखा जाना वाला उपवास एक प्रकार से पावन यज्ञ या हवन का दूसरा रूप है। इसमें अपने आराध्य का आह्वान करके उनकी आराधना अथवा कृपा पाना ही मुख्य लक्ष्य होता है। उचित मायने में उपवास को धर्म का साधन माना गया है। जिसमें व्रती सभी नियम एवं प्रथाओं को मानता हुआ अपने आराध्य को जप-तप आदि के जरिए खुश करता है। व्रत की प्रथा तकरीबन विश्व के सभी धर्मों में पाई जाती है। विभिन्न मनोाकामनाओं के लिए रखे जाने वाले ये उपवास इंसान के सभी पापों का खात्मा करके उन्हें पुण्य प्रदान करने वाले होते हैं। व्रत इंसान की मानसिक एवं आत्मिक शुद्धि का जरिया है। आइए जानते हैं कि आखिर हफ्ते के सात दिनों में रखे जाने वाले व्रत से किन कामनाओं की पूर्ति होती है।

रविवार का व्रत:- प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य के लिए रखे जाने वाले इस उपवास से रोग, शोक तथा शत्रु भय दूर होता है तथा सुख-समृद्धि मिलती है।

सोमवार का व्रत:- चंद्र देवता के लिए रखे जाने वाले इस उपवास से मानसिक शांति तथा दांपत्य जिंदगी में सुख एवं समृद्धि आती है।

मंगलवार का व्रत:- धरती पुत्र मंगल देव के लिए रखे जाने वाले इस उपवास से मनुष्य को भूमि और भवन का सुख मिलता है। साथ ही साथ उसे दुश्मनों पर विजय, पुत्र सुख, वाहन सुख आदि की प्राप्ति होती है।

बुधवार का व्रत:- चंद्र पुत्र बुध देव का उपवास रखने से बुद्धि में विकास, कारोबार में लाभ, संतान की प्राप्ति तथा कार्यक्षेत्र में प्रगति का आशीर्वाद मिलता है।

गुरुवार का व्रत:- देवगुरु बृहस्पति के लिए व्रत रखने पर व्यक्ति को ज्ञान, सम्मान तथा सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उसके जिंदगी में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है।

शुक्रवार का व्रत:- शुक्र देव का उपवास रखने पर मनुष्य को सभी तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है तथा उसकी वैवाहिक जिंदगी हमेशा सुखमय बनी रहती है।

शनिवार का व्रत:- सूर्य पुत्र शनि देव का व्रत रखने से दुश्मनों तथा विपत्तियों से रक्षा होती है। इस उपवास से लोहा, मशीन आदि से संबंधित कार्यों को करने वालों को खास कामयाबी प्राप्त होती है।

'हिन्दू लड़कियों को फंसाने के लिए मुस्लिम युवाओं को पैसे देता है इमाम..', पुलिस ने दर्ज किया केस

आज इस एक राशि वाले जातकों को बरतनी होगी अधिक सावधानी, जानिए आज का राशिफल

कब से शुरू हो रहा है गणेश उत्सव? बप्पा की स्थापना से पहले जान ले ये जरुरी नियम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -