139 दिन शनि की उल्टी चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
139 दिन शनि की उल्टी चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
Share:

न्याय देव शनि कुंभ राशि में वक्री होने वाले हैं। ज्योतिष में ग्रह के वक्री होने का मतलब उसकी उल्टी चाल से है। 29 जून की रात शनि की उल्टी चाल आरम्भ हो जाएगी। ज्योतिषविदों के अनुसार, शनि देव की उल्टी चाल तीन राशियों के लिए शुभ साबित हो सकती है। इन राशियों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ प्राप्त हो सकता है।

मेष राशि:- 
आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। इस के चलते जातकों की नौकरी की तलाश पूरी होगी। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस प्राप्त होगा। आपकी परिवार पर शनि की खास कृपा बनी रहेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। वाद-विवादों से दूर रहेंगे। तनाव मुक्त जीवन का आनंद लेंगे।

वृषभ राशि:- 
वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि की उल्टी चाल बहुत अच्छी रहने वाली है। जीवन में चल रही समस्याएं कम होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्ज का भार कम होगा। खर्चे नियंत्रित होंगे। पार्टनर के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्यों में कामयाबी प्राप्त होगी। सेहत संबंधित दिक्कतें दूर होगी।

वृश्चिक राशि:- 
शनि की उल्टी चाल आपको बंपर लाभ दे सकती है। करियर की स्थिति में परिवर्तन होगा। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। धन का संचय सरलता से होगा। धर्म एवं आध्यात्मक के प्रति रूचि बढ़ेगी। बच्चों की एकाग्रता बेहतर होने वाली है। पढ़ाई-लिखाई में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

वैशाख माह में रोजाना करें ये छोटा सा काम, घर में होगी धन वर्षा

इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ है वैशाख माह, चमकेगी किस्मत

वैशाख महीने पड़ रहे है ये त्यौहार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -