यहाँ जानिए जुलाई में पड़ने वाले व्रत-त्योहार
यहाँ जानिए जुलाई में पड़ने वाले व्रत-त्योहार
Share:

आज 1 जुलाई शनिवार से अंग्रेजी कैलेंडर का नया सप्ताह आरम्भ हुआ है. जुलाई के पहले ही दिन शनि प्रदोष व्रत और अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ हुआ है. जुलाई के पहले ही दिन शिव कृपा का सुंदर संयोग बना है. उसके पश्चात् से शिव जी का प्रिय माह सावन प्रारंभ हो जाएगा. जुलाई में आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, मंगला गौरी व्रत, सावन संकष्टी चतुर्थी, सावन सोमवार व्रत, कामिका एकादशी, प्रदोष व्रत, सावन शिवरात्रि, हरियाली अमावस्या, पद्मिनी एकादशी, कर्क संक्रांति जैसे व्रत और त्योहार आने वाले हैं. जुलाई में ही सावन अधिक मास का प्रारंभ भी होगा, इस कारण सावन 59 दिनों का होगा. आइये बताते है जुलाई 2023 के व्रत-त्योहार के बारे में...

जुलाई 2023 के व्रत-त्योहार:-
1 जुलाई, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत, अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ
3 जुलाई, सोमवार: आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा
4 जुलाई, मंगलवार: सावन प्रारंभ, पहला मंगला गौरी व्रत
6 जुलाई, बृहस्पतिवार: गजानन संकष्टी चतुर्थी, सावन संकष्टी चतुर्थी व्रत
10 जुलाई, सोमवार: सावन सोमवार व्रत
11 जुलाई, मंगलवार: सावन का मंगला गौरी व्रत
13 जुलाई, बृहस्पतिवार: कामदा एकादशी या कामिका एकादशी
14 जुलाई, शुक्रवार: सावन शुक्र प्रदोष व्रत
15 जुलाई, शनिवार: सावन शिवरात्रि
16 जुलाई, रविवार: कर्क संक्रांति
17 जुलाई, सोमवार: सावन सोमवार व्रत, हरियाली अमावस्या, सूर्य गोचर, सावन अमावस्या
18 जुलाई, मंगलवार: सावन अधिक मास का प्रारंभ, सावन अधिक मास मंगला गौरी व्रत
24 जुलाई, सोमवार: सावन अधिक मास सोमवार
25 जुलाई, मंगलवार: सावन अधिक मास मंगला गौरी व्रत
29 जुलाई, शनिवार: पद्मिनी एकादशी या पुरुषोत्तमी एकादशी या कमला एकादशी
30 जुलाई , रविवार: सावन अधिक मास का रवि प्रदोष व्रत
31 जुलाई, सोमवार: सावन अधिक मास सोमवार व्रत

दुनिया का एक ऐसा मंदिर जिसकी अनोखी है महिमा

आज देवशयनी एकादशी पर अपनाएं ये अचूक उपाय, होगी धनवर्षा

कब है गुरु पूर्णिमा? यहाँ जानिए तिथि और महत्व

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -