जानिए सौर मंडल से जुड़े कुछ तथ्य
जानिए सौर मंडल से जुड़े कुछ तथ्य
Share:

हम पृथ्वी ग्रह पर रहते है, इस ग्रह के अलावा भी सौरमंडल में दूसरे ग्रह है, जिनकी जानकारी हमे होना जरूरी है, ब्रह्माण्ड अनंत है. पेश है आपके सामने सौरमंडल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य जो प्रतियोगिता परीक्षा में आपके काम आ सकते है.

● पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का कौन-सा भाग दिखाई देता है— किरीट

● एक कलेंडर वर्ष में अधिकतम कितने ग्रहण हो सकते हैं— 7

● पृथ्वी और सूर्य के बीच औसत दूरी लगभग होती है— 150×107°C

● सूर्य की दीप्तिमान सतह को क्या कहते हैं— प्रकाश मंडल

● सूर्य का व्यास पृथ्वी के व्यास का कितना गुना है— 110 गुना लगभग

● आकार के अनुसार ग्रहों का घटता क्रम क्या है— बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण, पृथ्वी, शुक्र, मंगल एवं बुध

● बृहस्पति ग्रह को सूर्य की एक परिक्रमा करने में लगभग कितना समय लगता है— 12 वर्ष

● मंगल ग्रह को सूर्य की परिक्रमा करने में कितना समय लगता है— 687 दिन

● पृथ्वी बनावट एवं आकार में किस ग्रह के समान है— शुक्र ग्रह

● बृहस्पति ग्रह पर एक विशाल धब्बा है। इस धब्बे की खोज किस अंतरिक्ष यान द्वारा हुई— पायनियर अंतरिक्ष यान द्वारा

● यदि पृथ्वी एवं अंतरिक्ष के बीच वायुमंडल ने हो तो आकाश का रंग कैसा दिखाई देगा— काला

● एक ग्रह के दिन का मान और उसका अक्ष से झुकाव पृथ्वी दिन और झुकाव के तुल्य होता है, यह कथन किस ग्रह के लिए सत्य है— मंगल ग्रह के लिए

● वर्ष दीर्घतम कहाँ होता है— नेप्चयून (वरुण) ग्रह पर

● डायमंड रिंग की घटना किस समय होती है— सूर्य ग्रहण के समय

● सिजिगी क्या है— सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा का एक सीधी रेखा में होना

● दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन कौन-सा होता है— 22 दिसंबर

ये भी पढ़े

जानिए मनोविज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

इतिहास से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -