डच शहर मास्ट्रिच में चले चाकू
डच शहर मास्ट्रिच में चले चाकू
Share:

एम्स्टर्डम: दुनिया का ऐसा कोई भी देश नहीं है जहां अपराध ना होते हों, चोरी-डकैती, लूटपाट, मारपीट और मर्डर जैसे घटनाएं तो अब आम हो चली हैं. चाहे दुनिया का कोई भी देश क्यों न हो, लड़ाई-झगडे और मारपीट की घटना तो होती ही रहती हैं, कभी-कभी यह घटनाएं इतनी गंभीर हो जाती हैं कि इसमें लोगों की जान तक चली जाती है. इसी क्रम में जर्मनी और बेल्जियम की सीमाओं के निकट नीदरलैंड में दक्षिणी डच शहर मास्ट्रिच में एक चाकूबाजी की घटना सामने आयी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना एक आवासीय परिसर में घटी. डच शहर मास्ट्रिच में कल शाम के आसपास आवासीय परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया जिसमे 2 लोगों की जान चली गयी.

इस घटना में जहां 2 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा वहीं कई अन्य लोग भी घायल हो गए. पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि, घटना किन कारणों से हुई उसका अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा.

 

कच्ची शराब के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

4 पति समेत 11 लोगों की हत्यारी नैनी

सगे भाई ने दी सुपारी, बेस्ट फ्रेंड ने टुकड़े कर जलाया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -