बंगाल में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं, अब घर में सो रहीं मौसमी दास पर चाक़ू से हुआ हमला
बंगाल में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं, अब घर में सो रहीं मौसमी दास पर चाक़ू से हुआ हमला
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मालदा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला नेता मौसमी दास पर हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। भाजपा का आरोप है कि 'सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गुड़ों' ने मालतीपुर में स्थित दास के घर पर हमला किया है। बता दें कि मौसमी दास भाजपा की तरफ से मालदा जिले के महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। 

मौसमी के पति पिंटू मंडल ने कहा है कि, 'वह घर में अपने कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान दो अज्ञात लोग घर में घुसे और उन्हें मारने लगे। हमलवारों ने उनपर चाकू से भी हमला किया। इस हमले में TMC के गुंडे शामिल हैं।' हालांकि, मालदा से TMC के प्रवक्ता शुवोमोय बसु ने इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि, 'पुलिस जांच में हमारा यकीन है। वे यह पता लगाएंगे कि आखिर इस हमले के पीछे का कारण क्या है... यदि ऐसा हुआ है तो।'

बता दें कि बंगाल में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अक्सर हमले कि कहबरें आती रहती हैं। राज्य में कई भाजपा कार्यर्ताओं की तो हत्या तक हो चुकी है। गत वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में TMC के जीतने के बाद भी बंगाल से भाजपा समर्थकों पर हमले हुए थे, जिसके बाद हज़ारों की संख्या में लोगों ने राज्य से पलायन कर दिया था, इनमे अधिकतर हिन्दू ही थे। बंगाल पुलिस पर भी यह आरोप लगता है कि, वह सत्ताधारी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही हिंसा पर कोई एक्शन नहीं लेती।  

BJP सांसद ने हाथों से साफ़ किया स्कूल का गंदा टॉयलेट, वायरल हुआ VIDEO

भारत जोड़ो यात्रा पर लगा ब्रेक, 'आराम' करेंगे राहुल गांधी, आज रवाना होंगे दिल्ली

'प्रभु श्री राम के ननिहाल में ईसाई समाज का कब्रिस्‍तान', बीजेपी ने बोला CM बघेल पर हमला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -