भारत जोड़ो यात्रा पर लगा ब्रेक, 'आराम' करेंगे राहुल गांधी, आज रवाना होंगे दिल्ली
भारत जोड़ो यात्रा पर लगा ब्रेक, 'आराम' करेंगे राहुल गांधी, आज रवाना होंगे दिल्ली
Share:

कोच्ची: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर मची गहमगहमी के बीच लोकसभा सांसद राहुल गांधी आज देर रात दिल्ली आ रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने इस संबंध में जानकारी दी है। बता दें कि, राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर केरल में हैं, और आज उन्होंने यात्रा से ब्रेक लिया है। राहुल गांधी एक दिन विश्राम करने के बाद 24 सितंबर से फिर इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। 

इससे पहले आज ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोच्ची जाकर राहुल गांधी से मिले थे। वहीं, सचिन पायलट भी राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। ऐसे में राहुल का देर रात दिल्ली आने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि राहुल पहले ही कह चुके हैं कि वह अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं करेंगे। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया है कि राहुल गांधी आज रात वापस दिल्ली आ रहे हैं। यहां वह भारत जोड़ो यात्रा के तहत एक दिन विश्राम करेंगे। सूत्रों ने आगे बताया कि एक दिन के आराम के बाद राहुल और प्रियंका गांधी 24 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को पुनः आरंभ करेंगे।

बताया जा रहा है कि, राहुल गांधी को दिल्ली में एक बार फिर मानाने की कोशिश की जाएगी, ताकि वे अध्यक्ष पद संभालने के लिए तैयार हो जाएं। वहीं, कांग्रेस द्वारा आज ही यात्रा रोकने के पीछे एक बड़ा विवाद भी सामने आया है। दरअसल, ये विवाद इसलिए है क्योंकि, कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) ने अपने खिलाफ हुई कार्रवाई से बौखलाकर आज केरल बंद बुलाया है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि, कांग्रेस ने PFI के केरल बंद को ही अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन देते हुए अपनी यात्रा रोक दी है। 

कट्टरपंथी संगठन PFI के समर्थन में 'कांग्रेस' ने रोक दी अपनी भारत जोड़ो यात्रा ?

लाखों का चंदा, पर हिंदी भी नहीं पढ़ पाया 6ठी कक्षा का बच्चा.., मदरसों की पढ़ाई की खुल रही पोल

'हड़ताल-प्रदर्शन के दौरान संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों से होगी..', यूपी में बिल पास

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -