अथिया शेट्टी के इस लुक पर दिल हार बैठे पति केएल राहुल, वीडियो शेयर कर लिखा- 'मेरी खूबसूरत पत्नी'
अथिया शेट्टी के इस लुक पर दिल हार बैठे पति केएल राहुल, वीडियो शेयर कर लिखा- 'मेरी खूबसूरत पत्नी'
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री अथिया शेट्टी इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जो हमेशा भले ही पर्दे पर कम दिखाई देती हैं, मगर सोशल मीडिया पर हमेशा ही छाई रहती हैं। अथिया अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में अथिया शेट्टी ने इंडिया कॉउचर वीक के छठे दिन रैंप पर वॉक किया। अथिया ने डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए रैंप वॉक किया। फैशन वीक में उन्होंने अपने लुक से प्रशंसकों का दिल जीत लिया। उनके लुक पर न केवल प्रशंसक बल्कि उनके पति केएल राहुल भी ​पत्नी के लुक पर फिदा हो गए हैं। अथिया के लुक केल राहुल का कमेंट ख़बरों में बना हुआ हैं  

अथिया रविवार को इंडिया कॉउचर वीक 2023 में फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए शोस्टॉपर बनीं। उन्होंने अपने लुक से प्रशंसकों को क्रेजी कर दिया है। इस के चलते वह मशहूर फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के आउटफिट में रैंप पर आग लगाती नजर आई। अथिया शेट्टी के इस लुक पर प्रशंसक ही नहीं, बल्कि उनके पति क्रिकेटर केएल राहुल भी अपना दिल हार गए हैं। केएल राहुल ने अथिया की रैंप वॉक करते हुए एक क्लिप अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, "मेरी खूबसूरत पत्नी...। इसके साथ राहुल ने सफेद दिल वाली इमोजी के साथ अथिया शेट्टी लिखा है।' 

वहीं, दूसरी ओर अथिया ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर दोबारा पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरा पूरा दिल...और उन्होंने भी सफेद दिल वाली इमोजी शेयर की है।' वहीं एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने भी अथिया की प्रशंसा की है। वही फैंस भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर तरह तरह के कमेंट कर जमकर प्यार लूटा रहे है।'

दीपिका पादुकोण संग रणवीर सिंह ने ​किया झुमका गिरा पर मजेदार डांस, वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

पाकिस्तानी समीक्षक ने सेलिना जेटली पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, विदेश मंत्रालय पहुंचा मामला

'यदि गदर 2 हिट है तो सनी देओल बड़े सुपरस्टार हैं, जो संभव नहीं है', फिल्म रिलीज से पहले इस स्टार ने दिया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -