कैंसर से जूझ रही बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर की तबियत में हुआ सुधार

कैंसर से जूझ रही बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर की तबियत में हुआ सुधार
Share:

भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर मल्टीपल माइलोमा (प्लाज्मा सेल्स का कैंसर) से पीड़ित हैं। जी हाँ और इस समय उनका इलाज मुंबई में जारी है। खबरों के अनुसार अब उनकी स्थिति बेहतर है। इस बारे में जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने दी है। वहीं अब तक इस बारे में एक्ट्रेस या उनके परिवार की तरफ से किसी ने भी कुछ नहीं कहा है। अरुण सूद का कहना है कि 11 नवंबर के दिन किरण खेर के बाएं हाथ में फ्रैक्चर आ गया था और इस वजह से उन्होंने चंडीगढ़ में इलाज कराया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते दिन अनुपम खेर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि किरण खेर की सलामती के लिए आप सभी के इस बेहद प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। उन्होंने अपना आभार व्यक्त किया है। आप सभी इस कठिन समय में बेहद ही अद्भुत रहे। इसके लिए हम विनम्र हैं। आप सभी को ढेर सारा प्यार।

मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में चल रहा इलाज: बीते वर्ष नवंबर के माह में किरण को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस दौरान उन्हें हल्की चोट आई थी. जांच में पाया गया कि उन्हें कैंसर है. जिसके उपरांत उन्हें इलाज के लिए मुंबई लाया गया. कोकिलाबेन हॉस्पिटल में उनका काफी समय तक उपचार चला. हालांकि, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है लेकिन उनका इलाज अब भी जारी है। जिसके बाद अब यह खबरें है कि उनकी तबियत में सुधार देखने को मिल रहा है।

रणबीर कपूर की वजह से एक अच्छी माँ बनी अनुष्का शर्मा, जानिए इसके पीछे की अहम् वजह

सोनम कपूर और अक्षय कुमार के सामने राधिका आप्टे ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा, सुनकर सब रह गए दंग

प्रशंसित फिल्मकार नलिन सिंह अपनी नई फिल्म ' केला होबे ' में आएँगे नज़र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -