कानून मंत्री नहीं रहे किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल को सौंपा गया प्रभार
कानून मंत्री नहीं रहे किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल को सौंपा गया प्रभार
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी की टीम में बदलाव का दौर शुरू होता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का मंत्रालय बदल दिया गया है। उन्होंने भू-विज्ञान मंत्रालय दिया गया है। वहीं, किरेन रिजिजू की जगह सरकार ने कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार अर्जुन राम मेघवाल को सौंपा है।

रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार में मंत्रियों की समीक्षा का दौर जारी है और मंत्रालयों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड देखा जा रहा है। इसके बाद ही सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। हालांकि, अब तक अन्य मंत्रालयों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मेघवाल को कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपने को राजस्थान विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, रिजिजू का भी मानना है कि यह बदलाव चुनाव के कारण हुआ है। वर्ष के अंत तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं।

बता दें कि, बीते कुछ समय में सरकार और न्यायपालिका के बीच टकराव देखने को मिल रहा था। हालांकि, फरवरी में उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि देश में कोई भी 'सरकार बनाम न्यायपालिका' नहीं चल रहा है। सर्वोच्च न्यायालय भी जजों के नाम पर स्वीकृति देने में देरी को लेकर कई बार केंद्र सरकार से सवाल कर चुका था। सुप्रीम कोर्ट ने देरी के मुद्दे को 'बेहद गंभीर' करार दिया था।

कर्नाटक: सोनिया गांधी का एक फोन और शिवकुमार ने छोड़ दी 'कुर्सी' की जिद !

भाजपा के लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया का निधन, सीएम खट्टर ने घर पहुंचकर जताया शोक

सिद्धारमैया ही होंगे कर्नाटक के सीएम, शिवकुमार को दिया गया ये पद ! 20 मई को शपथ ग्रहण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -