नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग की लड़ाई में केंद्र सरकार भी शामिल होती नज़र आ रही है। हाल ही में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व से आने वाली महिला अधिकारी शकुंतला गैमलिन को केजरीवाल सरकार परेशान कर रही है, मिली जानकारी के अनुसार गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि दिल्ली की अरिवंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार अराजकता फैलाने का काम कर रही है। यही नहीं नाॅर्थ ईस्ट समुदाय से आने वाली महिला अधिकारी शकुंतला गैमलिन को केजरीवाल सरकार जबरन परेशान कर रही है। दूसरी ओर किरण रिजिजू का यह भी कहना रहा है कि इस अधिकारी का ट्रैक रिकाॅर्ड बहुत अच्छा है।
बावजूद इसके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच जो प्रशासनिक लड़ाई चल रही है उससे उनकी छवि खराब हुई है। दूसरी ओर नाॅर्थ ईस्ट समुदाय के लोगों में आक्रोश फूट पड़ा है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल नजीब जंग को तीन पन्नों की चिट्ठी लिखी और उस पर असंवैधानिक तरह से कार्यवाहक मुख्य सचिव की नियुति किए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं। दूसरी ओर उपराज्यपाल जंग का कहना था कि नियमों के अनुसार मुख्य सचिव के पद को 35 घंटे से अधिक खाली नहीं रखा जा सकता और इसी कारण दिल्ली सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया उन्होंने कार्यवाहक मुख्य सचिव के पद पर वरिष्ठता के अनुसार शकुंतला गैमलिन की नियुक्ति की गई थी।