पत्नी की हत्या कर घर में दफनाया, डेढ़ साल तक पुलिस की आँखों में धुल झोंकता रहा पति
पत्नी की हत्या कर घर में दफनाया, डेढ़ साल तक पुलिस की आँखों में धुल झोंकता रहा पति
Share:

कोच्ची: 18 माह पहले महिला अपने घर से संदिग्ध तरीके से लापता हो जाती है। पत्नी की याद में पागल हो चुके पति ने उसे खोजने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह पुलिस के चक्कर काट-काटकर पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाता रहा। पुलिस को हालांकि उस पर पहले से ही संदेह था और वह उसकी एक गलती की प्रतीक्षा कर रही थी। जैसे ही हत्या पर से पर्दा उठा। पुलिस ही नहीं आस-पड़ोसी भी हैरान रह गए। सजा के बाद उसने बचने का हर तरीका आजमाया और इतने महीनों तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा।  

यह मामला केरल के एर्नाकुलम इलाके का है। यहां संजीव और उसकी पत्नी राम्या हंसी-खुशी रहते थे। अगस्त 2021 में अचानक उसकी पत्नी रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। आस-पास के लोग संजीव के लिए बेहद दुखी हुए। संजीव ने फरवरी 2022 को पुलिस थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पूछताछ में जब भी पुलिस उससे कोई सवाल पूछती, वह विक्टिम कार्ड खेलकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकता। किसी भी सवाल का उसने सही जवाब नहीं दिया था। पुलिस को भी जांच में भ्रमित करता रहा। हालांकि पुलिस टीम ने उस पर डेढ़ साल तक पैनी नजर रखी और टीम द्वारा उसके खिलाफ केस चलाने के लिए पर्याप्त सबूत इकट्ठा करने के बाद उसे अरेस्ट किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता राम्या की उसके पति संजीव से फोन पर हुई बहस के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। संजीव ने तब उसे घर के पास ही दफन कर दिया था और वह डेढ़ साल तक घर में रखा। आरोपी अपने रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों को यह बता कर अगली शादी की तैयारी में जुट गया था कि उसकी पत्नी किसी और के साथ भाग गई है। पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान घर के भीतर खुदाई में महिला के शव के अवशेष मिले। इसके और अन्य सबूतों के आधार पर संजीव को हत्या के आरोप में और साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। आगे की जांच चल रही है।

साली के प्यार में पागल हुआ जीजा, उठा लिया ये खौफनाक कदम

जरा सी बात पर सनकी ने घोंप दिया दो लोगों को चाकू, मचा हड़कंप

बीवी की बेरुखी से परेशान हुआ पति, उठा लिया ये खौफनाक कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -