IPL 2023: 'मुंबई इंडियंस से नहीं खेल सकता, तो किसी के साथ नहीं खेलूंगा..', स्टार प्लेयर का ऐलान
IPL 2023: 'मुंबई इंडियंस से नहीं खेल सकता, तो किसी के साथ नहीं खेलूंगा..', स्टार प्लेयर का ऐलान
Share:

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की रिटेंशन लिस्ट सामने आने से पहले एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। IPL के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक किरोन पोलार्ड ने टूर्नामेंट से संन्यास की घोषणा कर दी है, यानी अब वह कभी IPL खेलते हुए नहीं दिखेंगे। 13 वर्षों तक मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलने वाले किरोन पोलार्ड अब टीम के बैटिंग कोच बना दिए गए हैं।

 

किरोन पोलार्ड ने अपने ट्विटर हैंडल पर रिटायरमेंट की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि यह मेरे लिए आसान फैसला नहीं रहा है, मगर मुंबई इंडियंस के साथ की गई लंबी चर्चा के साथ, मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि अब मैं IPL में नहीं खेलूंगा। यदि मैं मुंबई इंडियंस के साथ नहीं खेल सकता, तो किसी के साथ भी नहीं खेलूंगा। पोलार्ड ने लिखा कि MI ने बहुत कुछ हासिल किया है और अब वह परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। ये कोई इमोशनल गुडबाय नहीं है, क्योंकि मैंने टीम के बैटिंग कोच का पद स्वीकार कर लिया है, साथ ही मैं मुंबई एमिरेट्स के साथ भी दिखूंगा।

बता दें कि, पोलार्ड को IPL में एक लीजेंड प्लेयर के रूप में देखा जाता है, वह शुरु से ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहे। वर्ष 2010 में दिल्ली की टीम के खिलाफ किरोन पोलार्ड ने पदार्पण किया था, जबकि वर्ष 2022 में कोलकाता की टीम के खिलाफ उन्होंने अपना अंतिम IPL मुकाबला खेला था। IPL रिकॉर्ड को देखें, तो पोलार्ड ने कुल 189 IPL मुकाबले खेले, इनमें उनके नाम 3412 रन रहे, जिसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। पोलार्ड ने IPL में कुल 223 छक्के लगाए हैं, साथ ही उन्होंने गेंदबाज़ी में भी कमाल किया और कुल 69 विकेट लिए। यही वजह है कि किरोन पोलार्ड की गिनती IPL के बेस्ट ऑलराउंडर्स में होती है। 

टीम इंडिया से वापस जुड़ने जा रहे धोनी ! BCCI कभी भी कर सकती है बड़ा ऐलान

Ind Vs NZ: भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे गुप्टिल और ट्रेंट बोल्ट, क्या टीम इंडिया को मिलेगा फायदा ?

सन्यास से वापसी करेंगे बेन स्टोक्स ? हेड कोच मैथ्यू मॉट ने जताई उम्मीद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -