खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने फिर लुटा फैंस का दिल, वायरल हुआ ये गाना
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने फिर लुटा फैंस का दिल, वायरल हुआ ये गाना
Share:

भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के सांग्स रिलीज के साथ ही लोगों के जुबां पर चढ़ जाते हैं। भोजपुरी जगत फिल्म में इन दिनों खेसारी लाल यादव का सिक्का जमा हुआ है। आए दिन उनके नए सांग यू-ट्यूब पर तहलका मचा रहे हैं। उनकी भोजपुरी फिल्म 'सईयां अरब गईलें ना' के सांग धमाल मचाए हुए हैं।

वही इस भोजपुरी मूवी का गाना 'एगो हम हमार दिल' बहुत पसंद किया जा रहा है। अभी इस सांग का पूरा वीडियो रिलीज नहीं किया गया है, इसके बाद भी इस गाने को दो दिन से भी कम वक़्त में तकरीबन 18 लाख व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। इस सांग के वीडियो में कुछ विजुअल्स भी एड किए गए हैं जिसमें खेसारी लाल यादव तथा भोजपुरी फिल्म जगत की अभिनेत्री काजल राघवानी डांस करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस भोजपुरी मूवी में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी और शुभी शर्मा को सम्मिलित किया गया है।

इसके साथ ही इस भोजपुरी सांग को अंतरा सिंह प्रियंका तथा खेसारी लाल यादव ने गाया है। इसे अजीत हलचल ने लिखा है तथा ओम झा ने इसका संगीत दिया है। यू-ट्यूब पर यह गाना बहुत सर्च किया जा रहा है। सांग का धुन भोजपुरी ऑडियंस को बहुत पसंद आ रही है।

सोशल मीडिया पर छाया भोजपुरी का ये मशहूर गायक, वायरल हो रहा है गाना

मच्छर भगाने की एक क्रीम ने बदली सिद्धार्थ की किस्मत, इस तरह मिली सफलता

कोरोना की चपेट में आए वकील साहब स्टारर पवन कल्याण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -