कल होगा 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' का समापन , मध्य प्रदेश ने जीते 28 स्वर्ण पदक
कल होगा 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' का समापन , मध्य प्रदेश ने जीते 28 स्वर्ण पदक
Share:

भोपाल। पांचवां 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' भारत सरकार की 'खेलो इंडिया' पहल के तहत 30 जनवरी से प्रारम्भ हो चुका था और कल 11 फरवरी, 2023 को खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन होगा। 2022 खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन मध्य प्रदेश के आठ शहरों में कुल 11 स्थानों पर आयोजित किया गया। पिछले साल से खेलो इंडिया यूथ गेम्स का दायरा बढ़ा है. पिछले साल से 25 खेलों की सूची में कैनोइंग,कलरीपयट्टू, कयाकिंग और स्लैलम सहित पानी के खेल जोड़े गए हैं।

मध्य प्रदेश 2018 में उद्घाटन खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक तालिका में बारह नंबर पर रहा, लेकिन मध्य प्रदेश ने पिछले साल 38 मेडल, 12 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज जीते थे। महराष्ट्र पहले एवं मध्य प्रदेश अभी 28 स्वर्ण और 18 रजत और 27 कांस्य सहित 73 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

10 फरवरी (शुक्रवार) को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 ने प्रशंसकों के लिए कुछ लुभावनी और एक्शन से भरपूर खेल के साथ अपने 12वें दिन में प्रवेश कर गया है इस दिन हॉकी, कुश्ती, जूडो, तैराकी, भारोत्तोलन, तलवारबाजी, कलरीपयट्टू, फुटबॉल, टेनिस, थांग टा और मल्लखंब जैसे कई खेल खेले जायेंगे। दिन की शुरुआत कुश्ती और हॉकी की मैचों के साथ सुबह 8:00 बजे होगी। पदक तालिका में महराष्ट्र  अभी पहले एवं मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर है। 

देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 6,000 से अधिक एथलीट खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 573 स्वर्ण, 580 रजत और 783 कांस्य सहित कुल 1,936 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। वर्तमान में, खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दसवें दिन के अंत में, मध्य प्रदेश ने 28 स्वर्ण, 18 रजत और 27 कांस्य पदकों के साथ कुल 73 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। 

आज ही के दिन हुई थी भारत में लोकतंत्र की स्थापना, जानिए 10 फरवरी का इतिहास

भारत की कूटनीति के आगे झुका अमेरिका ! अब रूस से तेल खरीदने पर कोई आपत्ति नहीं

जानिए क्या है 9 फरवरी का इतिहास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -