'लोगों से जो प्यार मिला उसके लिए ऋणी रहूँगा', केरल में भारत जोड़ो यात्रा पूरी होने पर बोले राहुल गांधी
'लोगों से जो प्यार मिला उसके लिए ऋणी रहूँगा', केरल में भारत जोड़ो यात्रा पूरी होने पर बोले राहुल गांधी
Share:

तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का बीते गुरूवार यानी बृहस्पतिवार को केरल चरण पूरा हो गया। जी हाँ और इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, 'घर वहीं होता है, जहां प्यार मिलता है और केरल में उन्होंने लोगों को जितना स्नेह दिया, उससे दोगुना उन्हें मिला है।' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'केरल उनका घर है। यहां के लोगों से जो प्यार मिला है, उसके लिए वे हमेशा ऋणी रहेंगे।'

जी दरअसल राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा, 'केरल प्रदेश कांग्रेस समिति, केरल पुलिस, मीडियाकर्मी व उन सभी लोगों को हृदय से आभार जिन्होंने यात्रा के इस पड़ाव में भाग लिया।' आपको बता दें कि केरल में 18 दिन की यात्रा के बाद आज यानी शुक्रवार को कर्नाटक चरण की शुरुआत होगी। जी हाँ और कांग्रेस महासचिव व संचार प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि, 'यात्रा का 22वां दिन केरल में आखिरी दिन होगा।'

 

 

यूपी सरकार का नया आगाज, Smartphone की तरह होगा 4G इलेक्ट्रिक मीटर का काम

आपको यह भी जानकारी दे दें कि पदयात्री नीलंबर से वाझिक्काडवु पहुंचे, जहां से तमिलनाडु के गुडालुर तक का सफर वाहनों से किया जाए, क्योंकि बीच में निलगिरी पहाड़ियों के जंगल का रास्ता है। वहीं राहुल गांधी यात्रियों के साथ गुडालुर से आज यानी शुक्रवार को कर्नाटक के चामराजनगर जिले के गुंदलूपेट पहुंचेंगे। जी दरअसल कर्नाटक में 21 दिन में लगभग 511 किलोमीटर का सफर तय किया जाना है, हालाँकि उनके कर्नाटक जाने से पहले उनके कई पोस्टर फाड़ दिए गए जिसका आरोप BJP पर लगाया गया है। हालाँकि BJP ने इस पर सफाई देकर यह साफ़ किया है कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

आज कर्नाटक में प्रवेश कर रही भारत जोड़ो यात्रा, पोस्टर फाड़ने पर चल रहा विवाद

Vi यूजर्स के सामने आई ये बड़ी मुसीबत, क्या बंद हो जाएगी सबसे तेजी नेटवर्क वाली कंपनी

बिग बॉस 16 में होगी इस मशहूर कपल की एंट्री, सलमान खान संग करेंगे धमाका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -