आज कर्नाटक में प्रवेश कर रही भारत जोड़ो यात्रा, पोस्टर फाड़ने पर चल रहा विवाद
आज कर्नाटक में प्रवेश कर रही भारत जोड़ो यात्रा, पोस्टर फाड़ने पर चल रहा विवाद
Share:

बेंगलुरु: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में प्रवेश कर रही है। आज यानी 30 सितंबर को पार्टी कर्नाटक पड़ाव की शुरुआत करने जा रही है। जी हाँ और इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य में राहुल गांधी के स्वागत में पोस्टर लगाए हैं, हालाँकि राहुल गांधी के पहुंचने से पहले करीब 40 पोस्टर फाड़ दिए गए हैं। आपको बता दें कि आज प्रियंका गाँधी ने एक ट्वीट किया है जिसमे वह लिखती हैं- '#BharatJodoYatra आज कर्नाटक में प्रवेश कर रही है। यात्रा में उमड़े इस विशाल जनसैलाब का संदेश स्पष्ट है: नफ़रत की नहीं, नौकरियों की बात हो। विवाद नहीं, विविधताओं में संवाद से संवारेंगे अपना देश।'

'ये मुझे रोज काटता है और...', सबके सामने बॉयफ्रेंड को लेकर इस मशहूर एक्ट्रेस ने कह डाली ऐसी बात

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस का आरोप है कि पोस्टर को भाजपा ने फाड़ा है। जी दरअसल कांग्रेस नेता इसे भाजपा की हरकत बता रहे हैं। उनका का आरोप है कि भाजपा ने गुंडलपेट हाईवे पर लगे पोस्टर्स फाड़ दिए हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि पोस्टर क्यों और किसने फाड़े हैं। आपको बता दें कि 7 सितंबर से शुरू हुई कांग्रेस की पदयात्रा को 22 दिन हो चुके हैं। केरल में करीब 450 किमी का सफर तय करने के बाद 30 सितंबर को यात्रा कर्नाटक में चामराजनगर जिले के जरिए कर्नाटक में प्रवेश करेगी।

 

'मैं खुश नहीं हूं मुझे सिर्फ शांति चाहिए' लिखकर मॉडल ने कर ली आत्महत्या

वहीं कर्नाटक में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में राज्य में कांग्रेस की यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। यहां कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से है। सामने आने वाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजनीतिक जानकार संदीप शास्त्री कहते हैं, यह यात्रा बताएगी कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर कितनी मौजूद है और कर्नाटक में पार्टी की स्थिति क्या है। आपको यह भी बता दें कि इस यात्रा से पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार राहुल गांधी को अपनी ताकत दिखा सकते हैं।

यूपी सरकार का नया आगाज, Smartphone की तरह होगा 4G इलेक्ट्रिक मीटर का काम

सामने आया टीवी की इस 'संस्कारी बहू' का असली अवतार, दिल थामकर देंखे तस्वीरें

अगर लेते हैं कैल्शियम सप्लीमेंट तो हड्डियां होंगी मजबूत, जानिए क्या कहती है रिसर्च

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -