केरल के मौलवी का बयान, महिलाएं केवल बच्चे पैदा करने के लिए होती है
केरल के मौलवी का बयान, महिलाएं केवल बच्चे पैदा करने के लिए होती है
Share:

तिरूवनंतपुरम : केरल के एक सुन्नी नेता कनथापुरम एपी अबूबकर मुस्लीयर द्वारा हाल ही में महिलाओ को लेकर एक विवादीत टिप्पणी की गयी है जिसमें कहा गया है कि महिलाओं को कभी भी पुरूषो के बराबर नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता की संकल्पना ‘गैर-इस्लामी‘ है। और इस्लाम इसे कभी स्वीकार नहीं करता।

महिलाऐं दुनिया को एकजूट नहीं कर सकती

मुस्लीयर ने कहा कि महिलाए काफी भावनात्मक होती है और उनमें मानसिक मजबूती और दूनिया को नियंत्रित करने की की शक्ति नहीें होती है यह शक्ति केवल पुरूषों के पास ही होती है। मुस्लीयर आॅल इंडिया सुन्नी जमीयतुल उलेमा के प्रमुख है और वे कोझीकोड में मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन में अपनी बात रख रहे थे उन्होंने कहा, लैंगिक समानता कभी भी दुनिया में हो ही नहीं सकती। यह मानवता एवं इस्लाम के खिलाफ है, और सभी मुल्कों को इसके खिलाफ होना चाहिए।

मुस्लीयर ने शिविर में महिलाओं के उपर कई कटाक्ष किए उन्होंने कहा की हृदय के हजारों सर्जनों में एक भी महिला नहीं है। मुस्लीयर ने कहा कि महिलाए कभी भी दुनिया को नियंत्रित नहीं कर सकती है वो केवल बच्चे पैदा करने के लिए ही होती है और उन्हें कोई भी उच्च पद प्रदान नहीं किया जाना चाहिए।

इससे पहले भी विवादित बयान दिए गए

मुस्लीयर का हालिया बयान कोई नया नहीं है वे इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके है। इस 76 वर्षीय इस्लामी उलामी ने हाल ही में केरल में संपन्न हुए चुनावों मेें महिलाओं के आरक्षण को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जो बिल्कुल उचित नहीं है इस टिप्पणी के बाद मुस्लीयर कई सामाजिक संगठनो का निशाना बन गए थे जिसके कारण फिर वे पलट गए। और कहा की मेंरी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया।

मुस्लीयर ने कहा, कि वे काॅलेजो में लड़के-लड़कीयों के सीटे आरक्षण को लेकर अनुमति के खिलाफ है उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्लाम और संस्कृति को खराब करने की सुनियोजित साजिश है और इस्लाम इसका घोर विरोध करता है। उन्होंने इस संबंध में समाज के बुध्दिजीवियों से आव्हान किया कि इसका पुरजौर विरोध करे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -