पंजाब में केजरीवाल का विरोध, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
पंजाब में केजरीवाल का विरोध, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Share:

जालंधर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यहां विरोध का सामना करना पड़ा। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने जहां उनके खिलाफ नारेबाजी की वहीं ये कार्यकर्ता उन्हें दिल्ली वापस जाने की भी मांग पर अड़ी रही। केजरीवाल यहां विक्टोरिया गार्डन में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये आये थे।

आयोजन अग्रवाल तथा वैश्य समाज की ओर से किया गया था। केजरीवाल के यहां पहुंचने के पहले ही महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। केजरीवाल के खिलाफ महिलाओं ने नारेबाजी करते हुये उन्हें दिल्ली वापस जाने को कहा। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुये कार्यकर्ताओं को हटाया। पुलिस की घेराबंदी में केजरीवाल आयोजन स्थल तक पहुंचे और उन्होंने वहां संबोधित किया।

मोदी सरकार पर साधा निशाना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार व्यापारियों को परेशान कर रही है। आयकर के नये-नये नियमों को लादकर व्यापारियांे को परेशान किया जा रहा है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि मोदी सरकार शराब कारोबारी विजय माल्या को तो पकड़ नहीं सकी, लेकिन व्यापारियों को परेशान करने से बाज नहीं आ रही। केजरीवाल ने उनकी सरकार द्वारा दिल्ली में किये गये कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि उनसे व्यापारी वर्ग खुश है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को व्यापारियों के यहां होने वाली आयकर की छापेमारी को बंद करवाना चाहिये।

मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -